ओवरब्रिज निर्माण न होने से बढ़ रही लोगों की परेशानी

संवाद सूत्र कंचौसी रेलवे क्रासिग संख्या पांच पर इटावा औरैया राज्य ब्रिज कार्पोरेशन ईकाई अ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:58 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:58 PM (IST)
ओवरब्रिज निर्माण न होने से बढ़ रही लोगों की परेशानी
ओवरब्रिज निर्माण न होने से बढ़ रही लोगों की परेशानी

संवाद सूत्र, कंचौसी : रेलवे क्रासिग संख्या पांच पर इटावा औरैया राज्य ब्रिज कार्पोरेशन ईकाई ओवरब्रिज निर्माण करा रही है। किसानों को उचित मुआवजा न मिलने की वजह से पिछले छह माह से कार्य रुका है। इस संबंध में किसानों के साथ बैठक कर अधिकारियों ने समस्या सुनीं। उचित समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। ओवरब्रिज निर्माण के लिए स्थानीय लोग बहुत दिनों से प्रयास कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों का प्रयास भी सकारात्मक रहा है। लेकिन, विभागीय उदासीनता व धन आहरण न होने से कार्य नहीं हो पा रहा है।

इस संबंध में शासन की ओर से गठित सामाजिक समाधान आंकलन समिति अध्यक्ष डा. विजय कुमार मिश्र ने महाविद्यालय परिसर में किसानों की समस्याएं सुनीं। उनसे आपत्तियों, मांगों व सुझावों को एक-एक कर सुना व लिखित में लिया। किसान राजकुमार दुबे, राजेंद्र सिंह, उपेंद्र चतुर्वेदी, सुरेंद्र सिंह यादव,मुन्ना चौबे, ओम प्रकाश सविता आदि ने अधिग्रहीत भूमि पर बिना मुआवजा दिए खंभे बनाने की बात रखी। कहा कि बनाए गए छह खंभों की भूमि का मुआवजा अलग से दिलाया जाए। इस पर अध्यक्ष ने जिला भूमि अधिग्रहण अधिकारी व अन्य अधिकारियों से बात कर शीघ्र उचित समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके लिए किसानों को कुछ माह इंतजार करना पड़ेगा। पुल निर्माण न होने से कस्बा व आसपास के लोग जाम व आवागमन बाधित होने से खासे परेशान है। इस पुल निर्माण में अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले व भाइयों की भूमि प्रभावित हो रही है। एसडीएम डेरापुर ऋषिकांत राजवंशी, तहसीलदार लाल सिंह, ब्रज कार्पोरेशन के इंजीनियर अहिवरन सिंह व लेखपाल देवराज सिंह और आदित्य अवस्थी आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी