आरोपितों को नहीं पकड़ पा रही पुलिस

जागरण टीम औरैया जिले में बढ़ती घटनाओं के बावजूद पुलिस आरोपितों को पकड़ने में कहीं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 11:22 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 11:22 PM (IST)
आरोपितों को नहीं पकड़ पा रही पुलिस
आरोपितों को नहीं पकड़ पा रही पुलिस

जागरण टीम, औरैया: जिले में बढ़ती घटनाओं के बावजूद पुलिस आरोपितों को पकड़ने में कहीं न कहीं फेल है। बीते शुक्रवार को अछल्दा और फफूंद थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं का शव फंदे पर मिला था। दोनों ही मामले में मृतका के मायके पक्ष ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटनाओं की जांच कर रही पुलिस के हाथ अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। वहीं मंगलवार की सुबह अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मौसेरे भाई ने जान से मारने की नीयत से बहन को गोली मार दी थी। वह भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

26 नवंबर को अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव टिकुरी (मोहम्दाबाद) में 23 वर्षीय प्रिया का शव कमरे में पंखे से धोती के फंदे पर लटका मिला था। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे। पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मृतका के पिता कानपुर देहात के थाना अमराहट गांव बीवनपुर निवासी किशन सिंह ने पुलिस को इस बाबत तहरीर दी थी। वहीं फफूंद थाना क्षेत्र के गांव नवादा ममरेजपुर खाम में राधा का शव फंदे पर लटका मिला था। कानपुर देहात के साढ़ थाना क्षेत्र गांव खेरका निवासी पवन यादव पुत्र हेमंत कुमार ने पुलिस को बताया था कि उसकी बहन की शादी 15 मई 2015 को फफूंद थाना के गांव नवादा निवासी जयवीर सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह यादव के साथ हुई थी। दहेज के खातिर उसकी हत्या कर शव फंदे पर लगा दिया गया। दोनों मामले में आरोपित अब तक हाथ नहीं लग सके हैं। यही हाल, अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव में मौसेरे भाई द्वारा बहन को गोली मारने के मामले में है। हालांकि यहां युवती बच गई थी। आरोपित पिटू उर्फ सौरभ निवासी थाना घिरोर मैनपुरी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

chat bot
आपका साथी