दहेज हत्या मामलों में पुलिस की पड़ताल तेज

जागरण टीम औरैया शुक्रवार को अछल्दा और फफूंद थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो महिल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:07 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:07 PM (IST)
दहेज हत्या मामलों में पुलिस की पड़ताल तेज
दहेज हत्या मामलों में पुलिस की पड़ताल तेज

जागरण टीम, औरैया: शुक्रवार को अछल्दा और फफूंद थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं का शव फंदे पर लटके मिला था। दोनों मामले में मृतका के मायके पक्ष ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटनाओं की जांच कर रही पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव टिकुरी (मोहम्दाबाद) में 23 वर्षीय प्रिया का शव कमरे में पंखे से धोती के फंदे पर लटका मिला था। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे। पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। कानपुर देहात के थाना अमराहट गांव बीवनपुर निवासी मृतका के पिता किशन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने छह अप्रैल को बेटी की शादी की थी। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मृतका के पति अशोक कुमार, विनोद, पप्पू यादव समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों को पकड़ने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव नवादा ममरेजपुर खाम में राधा का शव फंदे पर लटका मिला था। कानपुर देहात के साढ़ थाना क्षेत्र गांव खेरका निवासी पवन यादव पुत्र हेमंत कुमार ने पुलिस को बताया कि बहन राधा की शादी 15 मई 2015 को फफूंद थाना के गांव नवादा निवासी जयवीर सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह यादव के साथ हुई थी।आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज के खातिर ससुरालीजनों ने बहन की हत्या कर दी और शव फंदे पर लटका दिया। इस मामले में भी पुलिस जांच में जुटी है। आरोपित पकड़ से दूर हैं।

chat bot
आपका साथी