गोलीकांड के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जासं औरैया जिले में अछल्दा थाना व अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग दिन हुए गोलीकांड मामले मे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:20 PM (IST)
गोलीकांड के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोलीकांड के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जासं, औरैया: जिले में अछल्दा थाना व अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग दिन हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपित टूट गए। उन्होंने जुर्म कबूलते हुए पूरे मामले का राजफाश किया। आरोपितों का मेडीकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बड़ी बहन के भाई की शादी में शामिल होने आई युवती को उसके मौसेरे भाई ने कमरे में घुसकर गोली मार दी थी। एक तरफा प्रेम के चलते आरोपित ने 30 नवंबर घटना को अंजाम दिया था। माथे से रगड़ खाकर गोली निकल गई थी। घायल युवती को स्वजन नजदीक के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। गोलीकांड में उसकी जान जाते-जाते बची। आरोपित सौरभ पुत्र राजकुमार निवासी गांव लपगंवा थाना घिरोर जनपद मैनपुरी को हिरासत में लिया है। उसके पास से एक तमंचा व जिदा कारतूस बरामद की गई है। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव लिधौरा में शनिवार पूर्वाह्न दरवाजे पर बैठे एक युवक को वैन सवार बदमाशों ने गोली मार दी। हवाई फायरिग करने के बाद हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी लाया गया। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। गोलीकांड की दूसरी घटना अछल्दा थाना क्षेत्र के लिधौरा गांव में 27 नवंबर को हुई थी। 40 वर्षीय जहीर खान पुत्र नजीद खान घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी वैन सवार हमलावरों ने हवाई फायरिग करने के बाद उसे गोली मार दी और भाग गए। कई राउंड हवाई फायरिग करने के बाद जान से मारने की नीयत से गोली दाग दी थी। जो कमर व पेट के बीच में एक साइड जा लगी थी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस घायल युवक को बिना देरी किए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर लाई। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विवि सैफई रेफर कर दिया गया था। इस वारदात में मुख्य आरोपित प्रेम किशोर पुत्र स्व. दशरथ निवासी खेडापति थाना इकदिल इटावा को पुलिस ने तमंचा समेत जिदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामले में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिष्यपाल ने बताया कि गोलीकांड के प्रकरणों में आरोपितों को पकड़ा गया है।

chat bot
आपका साथी