दोपहर में धूल भरी आंधी चलने व बूंदाबांदी से मौसम सुहावना

जागरण संवाददाता औरैया हर दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को सुबह आठ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 11:27 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 11:27 PM (IST)
दोपहर में  धूल भरी आंधी चलने व बूंदाबांदी से मौसम सुहावना
दोपहर में धूल भरी आंधी चलने व बूंदाबांदी से मौसम सुहावना

जागरण संवाददाता, औरैया: हर दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को सुबह आठ बजे से सूर्यदेव के तेवर तल्ख होने से वातावरण में गर्माहट रही। लेकिन, दिन ढलने के साथ ही एकदम से हवा बदल गई। जिस कारण शाम करीब साढ़े चार बजे धूल भरी आंधी शुरू हो गई। कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य दिनों से बेहतर रहा। जिस वजह से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि, हवा के करवट लेने से किसानों की परेशानी बढ़ी है। खेती-किसानी को लेकर किसान चिंतित भी हैं।

मौसम जानकारों के अनुसार रविवार अपराह्न बाद हवा में ठंडक होने से गर्मी का असर कम रहा। एक दो दिन में हवा का रुख और बदला होने से बारिश के आसार हैं। हालांकि, बूंदाबांदी की संभावना ज्यादा है। शाम को धूल भरी आंधी का सामान लोगों का करना पड़ा। वहीं तेज हवा की वजह से खेतों में रखा भूसा उड़ गया। जिससे किसानों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा जिन किसानों का गेहूं खेतों में ही रखा है, उनकी परेशानी मौसम ने बढ़ाई है। कुछ जगह धूल भरी आंधी से बिजली के तार पोल से टूटकर गिर गए। जिससे आपूर्ति बाधित हुई। रुरुगंज, बिधूना, औरैया,भाग्यनगर सहित कई विकासखंड की ग्राम पंचायतों और कस्बे में यह दुश्वारी रही। बाधित विद्युत आपूर्ति देर शाम तक बहाल हो सकी थी। मौसम विज्ञानी डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि दिन के मुकाबले अपराह्न बाद का मौसम ज्यादा बेहतर रहा। तेज बारिश के आसार आगे के दिनों में हैं। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी