बर्फीली हवा और बढ़ी सर्दी से कांपे लोग

जागरण संवाददाता औरैया बढ़ी सर्दी व गलन से लोग तो कांप ही रहे पशु-पक्षी भी बेहाल हो ग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:31 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:31 PM (IST)
बर्फीली हवा और बढ़ी सर्दी से कांपे लोग
बर्फीली हवा और बढ़ी सर्दी से कांपे लोग

जागरण संवाददाता, औरैया: बढ़ी सर्दी व गलन से लोग तो कांप ही रहे, पशु-पक्षी भी बेहाल हो गए हैं। सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा, दोपहर तक कोहरा छटा,लेकिन बर्फीली हवा ने गलन बढ़ा दिया है। सर्दी से बचने को लोग अलाव तापते दिखे। कुछ तो ऐसे थे जो रजाई या कंबल ओढ़े घरों में दुबके देखे गए। जनपद का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सात किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवा चलती रही। संभावना जताई जा रही कि न्यूनतम तापमान अभी और गिरेगा।

सर्दी लगातार बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद दोपहर कर कोहरा तो छट गया, लेकिन गलन से लोग कंपकंपा उठे। दिन भर बादल छाए रहे। सर्दी अधिक होने लोगों ने अपना बिस्तर कई घंटे देरी से छोड़ा। बिस्तर पर ही चाय मंगा ली। लोग बाहर निकले जब धूप नहीं दिखी तो वह फिर से अपनी रजाई के अंदर घुस गए। सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. सुनील एस पांडेय ने बताया कि सर्दी अभी और बढ़ेगी। उत्तर पूर्वी तेज हवा के कारण वातावरण में नमी भी बढ़ गई है।

इनसेट:

बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान

संयुक्त जिला चिकित्सालय के डॉ. चिकित्सक शत्रुघ्न ने बताया कि सर्दी में इस समय सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को ध्यान देने की जरूरत हैं। सर्दी अधिक होने पर पूरे फुल बाह के ऊनी कपड़े पहनाएं। तन पूरी तरह से ढक कर रखें। दिन में गुनगुना पानी पिए। बंद कमरे में रुम हीटर न चलाएं। इससे दम घुटने का खतरा बना रहता है।

chat bot
आपका साथी