तपती गर्मी से लोगों को मिली राहत, अधिकतम तापमान 38 डिसे

जागरण संवाददाता औरैया बीते दो दिनों से बादलों की आवाजाही से दोपहर बाद धूप की लुकाछिपी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:17 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:17 PM (IST)
तपती गर्मी से लोगों को मिली राहत, अधिकतम तापमान 38 डिसे
तपती गर्मी से लोगों को मिली राहत, अधिकतम तापमान 38 डिसे

जागरण संवाददाता, औरैया: बीते दो दिनों से बादलों की आवाजाही से दोपहर बाद धूप की लुकाछिपी रह रही है। शनिवार को ओलावृष्टि बारिश की वजह से रविवार को गर्मी कम रही। तेज धूप का असर भी नहीं रहा। वहीं दोपहर बाद बादल छाने से धूप की लुकाछिपी शाम तक रही। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है। न्यूनतम तापमान पर भी इसका असर देखने को मिला। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी के अनुसार एक दो दिन में हवा का रुख और बदलने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। धूलभरी आंधी व बारिश की भी संभावना है। बीते एक सप्ताह से तल्ख धूप होने से लोग ज्यादा परेशान रहे। शुक्रवार देर रात से मौसम का मिजाज बदला। 24 घंटे में

ओलावृष्टि बारिश से न्यूनतम तापमान में सुधार आया है। रविवार को एकाएक बादल छाने से धूप की लुकाछिपी शाम तक रही। बादलों की वजह से धूप का असर कम रहा। मौसम विज्ञानी डॉ.

अनंत कुमार ने बताया कि एक दो दिन में मौसम में और सुधार देखने को मिलेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में आंधी व बारिश की पूरी संभावना है।

---------

किसान चितित, समेट रहे गेहूं

ओलावृष्टि बारिश के बाद किसानों में मौसम को लेकर चिता सताने लगी है। कटाई के बाद खेत में पड़े गेहूं को वह सुरक्षित करने में लगे हैं। किसानों का कहना है कि यदि बारिश तेज हो गई तो

दाने पानी में नष्ट हो जाएंगे। इससे पहले इन्हें सुरक्षित कर लेना ही अच्छा होगा।

chat bot
आपका साथी