पुलिस की सख्ती के बाद शांतिपूर्ण रैली संपन्न

जागरण संवाददाताऔरैया किसानों के समर्थन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सपाइयों ने ट्रैक्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 11:23 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 11:23 PM (IST)
पुलिस की सख्ती के बाद शांतिपूर्ण रैली संपन्न
पुलिस की सख्ती के बाद शांतिपूर्ण रैली संपन्न

जागरण संवाददाता,औरैया: किसानों के समर्थन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। तीनों तहसीलों में ट्रैक्टरों की बढ़ी संख्या देख पहले तो प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद उन्होंने सख्ती बरती और ट्रैक्टरों को तहसील पहुंचने से पहले ही रोक लिया। बिधूना तहसील जाने के लिए जब ट्रैक्टर रोके गए तो पूर्व सांसद बैलगाड़ी लेकर निकल पड़े। पुलिस ने रुरुकला के पास बैलगाड़ी रोककर उन्हें वापस भेज दिया। प्रशासन ने देर शाम तक मशक्कत की और सख्ती के चलते प्रदर्शन नहीं हो सका। रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष गौरव यादव के नेतृत्व में दिबियापुर की ओर किसान ट्रैक्टरों के साथ चले। लेकिन,एडीएम रेखा एस चौहान एडीएम न्यायिक एमपी सिंह ने बमुरीपुर गांव के पास ही उन्हें रोक लिया। कई ट्रैक्टरों को रोककर जिला मुख्यालय के बाहर पायका स्टेडियम में खडे़ कराए गए। सपा जिला अध्यक्ष राजवीर यादव ने एक दर्जन ट्रैक्टर की अनुमति मांगी थी। लेकिन ट्रैक्टरों की अधिक संख्या देख प्रशासन ने कोई भी ट्रैक्टर नहीं जाने दिया। पूर्व मंत्री मो. इरशाद के नेतृत्व में सपाइयों ने ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय ध्वज लेकर किसानों के समर्थन में ध्वजारोहण एवं प्रदर्शन करना चाहा। लेकिन, पुलिस ने इसकी भी अनुमति नहीं दी और वापस भेज दिया। बिधूना में मंगलवार को सपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन प्रशासन की सख्ती के चलते सपाई रैली निकालने में कामयाब नहीं हो सके। रुरुगंज चौराहे पर मंगलवार को प्रशासन ने बैरियर लगाकर दो घंटे सड़क बंद कर दी। पूर्व सांसद प्रदीप यादव बैलगाड़ी से आ गए। किसान अन्य ट्रैक्टर से भी आ रहे थे। प्रशासन ने सभी को रोक लिया और रूट बदलकर वापस भेज दिया। अजीतमल में भी ट्रैक्टरों को बिजली घर के पास रोक लिया गया। सपाइयों और पुलिस में नोंकझोंक भी हुई।

chat bot
आपका साथी