ॐ नम: शिवाय : खेड़ापति महादेव मंदिर

जागरण संवाददाता औरैया जनपद के ग्राम सरैया व क्योंटरा मार्ग पर स्थित है। इस मंदिर का निर्मा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:11 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:11 PM (IST)
ॐ नम: शिवाय : खेड़ापति महादेव मंदिर
ॐ नम: शिवाय : खेड़ापति महादेव मंदिर

जागरण संवाददाता, औरैया : जनपद के ग्राम सरैया व क्योंटरा मार्ग पर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण क्योंटरा निवासी जगन और मगन दो भाइयों ने कराया था। मठ का निर्माण ककइया ईंट और राखी चूना से किया गया है। मंदिर की दीवारों की मोटाई एक मीटर से भी अधिक है। आसपास के ग्रामीणों की गहरी श्रद्धा है। परिसर में पर्याप्त खुला स्थान होने की वजह से शिव भक्त श्रावण मास में संकल्प के साथ उपासना व अनुष्ठान पूरे वर्ष कराते रहते हैं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन पूजा आराधना के लिए आते हैं।

मंदिर का प्राचीन इतिहास:

मंदिर के मुख्य मठ और शिवलिग का स्थापत्य काल लगभग 17वीं शताब्दी का है। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर के पास एक विशाल तालाब था। जिसमें मौर छठ पर आसपास गांवों में वर्ष भर में हुए विवाहों के दूल्हे और दुल्हन की मौर और मौरी विसर्जित की जाती थी। वर्तमान में तालाब का अस्तित्व पूर्णतया समाप्त हो चुका है। मंदिर के पास प्राचीन वट वृक्ष व कुआं स्थापित है।

विशेषताएं:

महंत रामप्रकाश महाराज ने मंदिर के विषय में बताया कि कई बार मंदिर में पूजा के समय नाग आकर बैठ जाता है। आज तक कभी भी मुझे उसने फुफकार तक नहीं मारी। मंदिर व वट वृक्ष बचपन से ही देखते चले आ रहे हैं। पहले यहां लगने वाला मेला विशाल होता था। अब औपचारिकता रह गई है।

अश्वनी कुमार मिश्रा का कहना है कि मंदिर पर श्रावण मास में ओम नम: शिवाय का जप पूरे माह चलता है। इसमें शहर, देहात के सैकड़ों श्रद्धालु आयोजन में भाग लेते हैं। दो दिन का मेला भी मंदिर पर आयोजित होता है।

chat bot
आपका साथी