ॐ नम: शिवाय

मंदिर का नाम- आनंदेश्वर मंदिर जागरण संवाददाता औरैया क्षेत्र के गांव बूढ़ादाना में आनंदेश्व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:19 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:19 PM (IST)
ॐ नम: शिवाय
ॐ नम: शिवाय

मंदिर का नाम- आनंदेश्वर मंदिर जागरण संवाददाता, औरैया: क्षेत्र के गांव बूढ़ादाना में आनंदेश्वर मंदिर स्थापित है। कई गांवों व जनपद के शिव भक्तों की आस्था का केंद्र है। पूरे वर्ष यहां पर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जप, शिव साधना के कई कार्यक्रम श्रावण मास में होते हैं। पूरे वर्ष भर माताएं बहनें शिवार्चन कर मनौतियां मनाती हैं। अन्य मंदिरों की तरह ही यह सिद्धपीठ में शुमार है। श्रावण माह में भक्तों की भीड़ मंदिर में रहती है। दूर-दराज से शिवभक्त आते हैं।

मंदिर का प्राचीनतम इतिहास

मंदिर में शिव लिग की स्थापना 11वीं सदी की बताई जाती है। कन्नौज के राजा जयचंद ने शिवलिग की स्थापना कराई थी। मंदिर में शिव परिवार के साथ अन्य कई देवों के विग्रह स्थापित हैं। यहां पर भक्तों का जमावड़ा रहता है। सुबह शाम आरती के बाद भजन कीर्तन में सैकड़ों श्रद्धालु रोजाना शामिल होते हैं। मंदिर परिसर में राम दरबार के साथ ही हनुमान जी की आदम कद दक्षिण मुखी मूर्ति स्थापित है। मंदिर में शिल्प कला का अछ्वुत चित्रण किया गया है। मंदिर व किला पुरानी ककैया ईटों से निर्मित है। मंदिर के परिकोटे में देवताओं की सुंदर मूर्तियां बनाई गई हैं।

विशेषताएं

हनुमान जी की मूर्ति हमेशा श्रीराम के दर्शन करते दिखती है। यहां पर नंदी का विशालकाय विग्रह स्थापित है जो जनपद में अद्वितीय है, अन्य मंदिरों में इस आकार के नंदी के दर्शन नहीं होते हैं। मंदिर से हर किसी की आस्था जुड़ी हुई है। कोई भी भक्ति शिव दरबार से आज तक निराश नहीं लौटा है। शादी आदि कार्यक्रमों में यहां पर विशेष पूजा अर्चना करने लोग आते हैं। कई जनपदों के लोग आनंदेश्वर के दर्शन के साथ कलाकृतियों का अवलोकन करने यहां पहुंचते हैं।

व्यवस्थाएं

मंदिर की व्यवस्थाओं में पूरे गांव के भक्त सहयोग करते हैं। यहां नित्य आरती पूजन व अन्य व्यवस्थाएं संभाले हुए हैं। श्रावण मास में प्रति सोमवार भक्तों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो जाती है।

-संदीप तिवारी

मंदिर के आसपास की साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी गांव के लोग मिलकर संभाले हुए हैं। गांव के लोग हर तरह की व्यवस्था में पूर्ण सहयोग करते हैं। शिव की कृपा से हजारों भक्तों मान्यताएं पूरी होती हैं। उनकी भी कई मनौतियां पूरी हुई हैं। -मोहित सिंह

chat bot
आपका साथी