मृत मिले नौ राष्ट्रीय पक्षी, पंख नोच ले गए शिकारी

संवाद सूत्र एरवाकटरा (औरैया) जिले में धड़ल्ले से राष्ट्रीय पक्षी (मोर) का शिकार हो रह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 11:30 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 11:30 PM (IST)
मृत मिले नौ राष्ट्रीय पक्षी,  पंख नोच ले गए शिकारी
मृत मिले नौ राष्ट्रीय पक्षी, पंख नोच ले गए शिकारी

संवाद सूत्र, एरवाकटरा (औरैया) : जिले में धड़ल्ले से राष्ट्रीय पक्षी (मोर) का शिकार हो रहा है। सेहुद पंचायत के मजरा बरमुपुर के बाद अब एरवाकटरा थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत एरवाटीकुर मजरा गांव तकिया में नौ मोर रविवार सुबह मृत मिले। मृत मोरों में सात मादा व दो नर हैं। बबूरी वन जा रहे ग्रामीणों ने मोरों के शवों को कुत्तों को नोचते देख यूपी-112 पर सूचना दी। जानकारी पर घटनास्थल पहुंचे वनरक्षक व पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने जांच की। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी। पंख नोचे जाने से मोरों को जहरीला पदार्थ दिए जाने की आशंका है।

बबूरी वन के पास स्थित बाग में काफी मोर रहते हैं। अब वहां इनका शिकार हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खेत में 220 केवी लाइन के विद्युत टावर के पास मोरों के शव पड़े थे। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि एक साथ इतने मोर मरना चिताजनक है। आशंका है कि मोरों को किसी ने जहरीला पदार्थ दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि भाग्यनगर ब्लाक के सेहुद पंचायत के मजरा बरमुपुर में 14 व 15 मई में भी करीब आधा दर्जन मृत मोर मिल चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासन व वन विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं है। ग्राम प्रधान सरवन सिंह ने प्रशासन से जांच की मांग कर कहा कि मोरों का शिकार करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। उधर, थाना प्रभारी सुधीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वन विभाग की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को जल्द पकड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी