जैविक उत्पाद के लिए जल्द खुलेगी मंडी

जागरण संवाददाता औरैया जिले में जैविक उत्पाद को बढ़ाए जाने के लिए जल्द मंडी खोली जाएगी। जिस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:49 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:49 PM (IST)
जैविक उत्पाद के लिए जल्द खुलेगी मंडी
जैविक उत्पाद के लिए जल्द खुलेगी मंडी

जागरण संवाददाता, औरैया: जिले में जैविक उत्पाद को बढ़ाए जाने के लिए जल्द मंडी खोली जाएगी। जिससे जैविक उत्पादों की खरीद अधिक की जाए, इसके लिए प्रचार-प्रसार भी कराया जाएगा। जिले में करीब दो सौ हेक्टेयर में जैविक खेती की जा रही है। मंडी खोले जाने के लिए कृषि राज्य मंत्री दिबियापुर विधायक ने भी पहल शुरू कर दी है। मंडी खुलने के बाद किसानों को पड़ोसी जिले में नहीं जाना पड़ेगा।

जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने के लिए मंडी खोले जाने की योजना बनाई जा रही है। इससे पहले जिला प्रशासन की ओर से एक पोर्टल के जरिए जैविक उत्पाद बेंचने की पहल शुरू की गई थी। लेकिन, जागरूकता की कमी के चलते यह कारगर साबित नहीं हुई थी। जैविक उत्पाद की बिक्री बढ़ाए जाने के लिए प्रशासन की ओर से कवायद शुरू की गई है। किसानों ने जैविक उत्पाद को बेंचने में परेशानी आने की समस्या बताई थी। जिले में करीब दो सौ हेक्टेयर में जैविक खेती होती है, प्रचार-प्रसार के अभाव में इसकी बिक्री कम हो पा रही है। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि जैविक उत्पादों की बिक्री बढ़वाए जाने के लिए स्थान चिह्नित किया जा रहा है। साथ ही किसी प्रकार की अन्य किसानों को भी जैविक खेती किए जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही मंडी खोल दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जैविक उत्पाद की खेती करने में किसान गोबर खाद का प्रयोग करते हैं। इस कारण सब्जी, फल और खाद्यान्न की कीमत अधिक होती है।

chat bot
आपका साथी