सुविधाओं पर जड़ा ताला, भटकने को मजबूर लोग

जागरण संवाददाता औरैया ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए स्वच्छता मिशन के तहत खुले में नित्य ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:01 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:01 PM (IST)
सुविधाओं पर जड़ा ताला, भटकने को मजबूर लोग
सुविधाओं पर जड़ा ताला, भटकने को मजबूर लोग

जागरण संवाददाता, औरैया: ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए स्वच्छता मिशन के तहत खुले में नित्य क्रिया से रोकने के लिए जिले स्तर पर बड़े पैमाने पर सामुदायिक इज्जतघरों का निर्माण कार्य कराया गया है। पंचायत स्तर पर तो वृहद स्तर पर इज्जतघर बनाए गए हैं। लेकिन, विभागीय उदासीनता के चलते यह मिशन ध्वस्त होता दिखाई दे रहा है। कारण इतना है कि जो सुविधाएं लाखों के बजट से मुहैया कराई गई है, उन पर ताला जड़ा है। जिस कारण से लोग इधर-उधर भटकने को मजबूर है। खुले में नित्या क्रिया से बचने वाले लोगों को भी ऐसा करना पड़ रहा है। इज्जतघर बनवाने के लिए शासन ने बजट तक जारी किया है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन गंभीर नहीं दिखता। इसके कारण आमजन को काफी परेशानी होती है।

सीन-1

सहार विकासखंड की पंचायत अरियारी के मजरा मुडैना में इज्जतघर ताले में कैद मिला। ग्रामीणों ने बताया कि इज्जतघर का जब से निर्माण हुआ है, तब से ताला पड़ा है। लगभग 600 की आबादी वाले इस गांव कई लोगों के पास इज्जतघर नहीं है। जिन्हें खुले में जाना पड़ता है। इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी मुनीष कुमार सिंह ने बताया कि इज्जतघरों को स्वयं सहायता समूहों को हस्तांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है। सीन-2

विकासखंड भाग्यनगर की पंचायत चमरौआ में सामुदायिक इज्जतघर का निर्माण एक वर्ष पूर्व हुआ था। जिसके लिए कर्मचारी भी नियुक्त किया गया था। लेकिन, अब यहां ताला जड़ा है। ग्राम प्रधान रामू यादव से बंद का कारण पूछने पर वह चाबी खोने का बहाना बनाते हुए मामले से बचते नजर आए।

chat bot
आपका साथी