लंबी बीमारी के बाद साहित्यकार कैलाश बिहारी का निधन

जासं औरैया जिले के फफूंद कस्बा के मूल निवासी वयोवृद्ध कवि व साहित्यकार कैलाश बिहारी की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM (IST)
लंबी बीमारी के बाद साहित्यकार कैलाश बिहारी का निधन
लंबी बीमारी के बाद साहित्यकार कैलाश बिहारी का निधन

जासं, औरैया: जिले के फफूंद कस्बा के मूल निवासी वयोवृद्ध कवि व साहित्यकार कैलाश बिहारी की लेखनी सदा के लिए थम गई। लंबी बीमारी के बाद रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। साहित्यकारों, कलमकारों, अधिवक्ताओं व रोडवेज कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

92 वर्षीय साहित्यकार कैलाश बिहारी श्रीवास्तव शहर के मुहल्ला ब्रह्मनगर में अपने दामाद संजय बाबू श्रीवास्तव के आवास पर रह रहे थे। औरैया डिपो से वरिष्ठ लिपिक पद से सेवानिवृत्त दिवंगत को साहित्य में विशेष रुचि रही। कवि हृदय होने की वजह से सभी उन्हें बाबूजी कहकर पुकारते थे। बढ़ती उम्र के साथ ही वह कुछ वर्ष पहले फफूंद छोड़कर यहां रहने लगे थे। उनके निधन की जानकारी लगते ही शहर के साहित्यकारों ने आवास पर पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। अंतिम संस्कार सोमवार की सुबह यमुना शेरगढ़ घाट पर किया जाएगा।

---------------------

धारदार हथियार से लहूलुहान हुई महिला की मौत

संसू, सहायल: थाना क्षेत्र के चौथा मील अड्डा गांव के पास पशुओं के लिए चारा लेने गई एक महिला पर शनिवार की शाम गांव के एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। मरणासन्न हालत में उसे छोड़ भाग निकले थे। खेतों से लौट रहे कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा के लिए रेफर कर दिया था। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सहायल थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी 32 वर्षीय रिकी पत्नी स्व. राजेश चौथामील अड्डा के पास खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। गांव के एक युवक ने पीछे से धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया था। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। लहूलुहान हालत में खेत किनारे उसे पड़ा देख खेतों से काम करके लौट रहे गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने महिला को सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। हालत नाजुक देखते हुए सैफई के लिए रेफर किया गया। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सैफई में महिला की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। स्वजन ने घटनाक्रम के बारे में जानकारी की गई। तहरीर के आधार पर जांच करते हुए आरोपित को पकड़ा जाएगा। युवक कौन था, इसका पता नहीं लग सका है। उधर, मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मृतका के घर के बाहर रविवार सुबह एकत्र हो गई थी।

chat bot
आपका साथी