लेखपाल घर-घर जाकर कर रहे सत्यापन

जागरण संवाददाता औरैया अजीतमल के उप मंडी समिति में बने क्रय केंद्रों पर टोकन पाने के लि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:36 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:36 PM (IST)
लेखपाल घर-घर जाकर कर रहे सत्यापन
लेखपाल घर-घर जाकर कर रहे सत्यापन

जागरण संवाददाता, औरैया : अजीतमल के उप मंडी समिति में बने क्रय केंद्रों पर टोकन पाने के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। डिप्टी एआरएमओ ने निरीक्षण कर किसानों को समझाकर लेखपालों से सत्यापन कराए जाने का आश्वासन दिया था। अब लेखपाल घर-घर जाकर सत्यापन कार्य करने लगे हैं। जिससे अन्य केंद्र पर भी खरीद होने लगी है।

टोकन वितरण को लेकर अजीतमल तहसील के उप मंडी समिति में किसानों को परेशानी आ रही थी। इसको लेकर किसानों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था। ऑनलाइन टोकन वितरण किये जाने में किसानों को परेशानी हो रही थी। बुधवार को डिप्टी एआरएमओ अजीतमल के क्रय केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही किसानों के साथ बैठक की और उनकी समस्यायें सुनी थी। डीएम अभिषेक सिंह के निर्देश पर लेखपालों की ओर से सत्यापन कार्य कराए जाने की बात कही गई थी। तहसील कार्यालय में लेखपालों की सूची भी उपलब्ध करा दी गई है। स्थानीय किसानों की समस्या को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई थी। कुछ लेखपालों ने सत्यापन कार्य भी शुरू कर दिया है। जिससे किसानों का राहत भी मिली है। वहीं उप मंडी के नेफेड क्रय केंद्र पर अभी तक 477 क्विटल खरीद हो चुकी है और किसान भी आने लगे हैं। केंद्र प्रभारी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि पहले किसान खाद्य विभाग के केंद्र पर भी ज्यादा धान बेंच रहे थे, जिसमें टोकन की समस्या आई थी, अब उनके केंद्र पर भी किसान आ रहे हैं। जल्द ही लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। डिप्टी एआरएमओ सुधांशु शेखर चौबे ने बताया कि लेखपालों की सूची मिल गई है। उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। कुछ लेखपाल सत्यापन कार्य कर भी रहे हैं।

chat bot
आपका साथी