तीन किलोमीटर तक लगा जाम, परेशान रहे राहगीर व मरीज

संवाद सूत्र कंचौसी कस्बा से जाने वाले लहरापुर मार्ग पर रोजाना लगने वाला लंबा जाम मुसीबत बना ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:03 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:03 PM (IST)
तीन किलोमीटर तक लगा जाम, परेशान रहे राहगीर व मरीज
तीन किलोमीटर तक लगा जाम, परेशान रहे राहगीर व मरीज

संवाद सूत्र, कंचौसी : कस्बा से जाने वाले लहरापुर मार्ग पर रोजाना लगने वाला लंबा जाम मुसीबत बना हुआ है। किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। आए दिन गड्ढों में वाहन फंसकर राहगीरों के लिए परेशानी खड़ी करते हैं। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। दिन-रात निकलने वाले ट्रक, डंपर बड़े वाहन रेलवे फाटक के पास बने गड्ढों में फंस जाते है। राहगीरों का पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। जाम की वजह से गंभीर मरीज समय से अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते हैं। लेकिन शासन प्रशासन अधिकारियों की उदासीनता किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।कस्बे की जनता ने बड़े वाहन न निकले नो एंट्री की मांग भी की है। जाम के कारण छोटे दुपहिया वाहन भी नही निकल पाते है।रेलवे फाटक से रंजीतपुर गांव तक तीन किलोमीटर लंबा जाम लगने से राहगीर घंटो परेशान रहे। जिससे लोगो में आक्रोश व्याप्त है। स्कूल जाने वाले छात्र- छात्राएं भी परेशान रहे। प्रशासन ने इस लंबे जाम से कैसे निजात मिले कोई भी परवाह नहीं की। संघर्ष समिति के अध्यक्ष ताराचंद्र पोरवाल, शैलेश अवस्थी, मनीष पोरवाल ने डीएम व पुलिस अधीक्षक से बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए नो एंट्री लगाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी