रुक-रुक कर हुई बारिश, करीब 50 कच्चे मकान गिरे

जागरण टीम औरैया शुक्रवार को जिले में पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश हुई। देर रात गर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:20 PM (IST)
रुक-रुक कर हुई बारिश, करीब 50 कच्चे मकान गिरे
रुक-रुक कर हुई बारिश, करीब 50 कच्चे मकान गिरे

जागरण टीम, औरैया: शुक्रवार को जिले में पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश हुई। देर रात गरज के साथ बरसे बादल की वजह से आधा सैकड़ा से ज्यादा कच्चे मकान गिर गए। यह घटना अलग-अलग ब्लाकों में हुई। शनिवार को आसमान साफ होने से बारिश नहीं हुई। राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। कच्चे मकान गिरने व नुकसान हुई गृहस्थी का आकलन करते हुए हर संभव मदद का

आश्वासन पीड़ितों को दिया गया है। उधर, बारिश का पानी खेतों में भरा होने से तिल व बाजरे को लेकर किसान ज्यादा चितित हैं।

फफूंद कस्बा की ग्राम पंचायत जुआ में वीर सिंह पुत्र बड़ेलाल का कच्चा मकान बारिश में भरभरा कर गिर पड़ा। मलबे में गृहस्थी दब गई। इसके अलावा गांव फतेहपुर बैनी निवासी शशिकांत पुत्र शेव सिंह का भी कच्चा मकान गिर ढह गया, करीब पचास हजार रुपये का गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया है। अयाना में गांव जसवंतपुर निवासी सोनी पत्नी धर्मेंद्र के कच्चे मकान का एक हिस्सा गिर गया। जिस वजह से गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। गांव असेवा निवासी जयवीर पुत्र शिवराम का कच्चा मकान नमी होने के कारण ढह गया। जयवीर कस्बा जाना में कमरा किराये पर लेकर रहता था। महीने में चार-पांच दिन गांव में रहता था। शुक्रवार की रात मकान गिरने के बाद वह अपने दोनों बच्चों के साथ वापस कस्बा जाना चला गया था। कंचौसी में दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उसरारी में करीब 40 कच्चे घर बारिश की वजह से ढह गए। कच्चे मकान ढहने के बाद कई गरीब लोग खुले आसमान के नीचे जिदगी व्यतीत करने को मजबूर हैं। शनिवार को राम सिंह, नर सिंह, रूप सिंह, द्वारिका प्रसाद के कच्चे

मकान गिर गए। अछल्दा विकास खंड की ग्राम पंचायत वैलीपुर में करीब छह कच्चे मकान ढह गए।

---------------

आज बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानी डा. अनंत कुमार का कहना है कि मौसम में परिवर्तन आगे भी देखने को मिल सकता है। रविवार को जिले में बारिश की संभावना है। बारिश से कुछ फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

कच्चे मकान गिरने की घटनाएं हुई हैं। हालांकि, इस बदले मौसम की वजह से अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी