भारत विकास परिषद ने डीएम को सौंपी राहत सामग्री

जागरण संवाददाता औरैया कोरोना संक्रमण को पर गंभीर जिला प्रशासन के प्रयास निरंतर जारी ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 11:25 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 11:25 PM (IST)
भारत विकास परिषद ने डीएम को सौंपी राहत सामग्री
भारत विकास परिषद ने डीएम को सौंपी राहत सामग्री

जागरण संवाददाता, औरैया: कोरोना संक्रमण को पर गंभीर जिला प्रशासन के प्रयास निरंतर जारी हैं। जनप्रतिनिधियों ने भी कोविड मरीजों को भरपूर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मदद को हाथ बढ़ाए तो समाज सेवी संगठन भी कंधे से कंधा मिलाकर चलने को आ खड़े हुए हैं। इसी क्रम में भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कोरोना संबंधी आवश्यक सामग्री डीएम को सौंपी है।

आपदा के समय में जनपद के समृद्ध नागरिक, समाजसेवी संगठन व जनप्रतिनिधि हमेशा ही जन सहयोग के लिए तैयार रहे। पिछली लहर में भी जिले के एक दर्जन से ज्यादा संगठनों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने प्रवासियों व नगर के सैकड़ों जरूरतमंद को भोजन, पानी, खाद्यान्न सामग्री व आर्थिक सहायता की थी। इसके अलावा जिले के फ्रंट लाइन वर्कर्स व स्वास्थ्य कर्मियों को भी सेवाएं प्रदान की। दूसरी लहर में भी समाजसेवियों के कदम उनकी मदद के लिए निकल पड़े। भारत विकास परिषद ने मास्क, सैनेटाइजर, वेपोराइजर मशीन, बिस्कुट, नमकीन आदि सामग्री डीएम सुनील कुमार वर्मा को सौंपी है। डीएम ने सौ शैया कोविड-19 एल-2 अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए संगठन के सहयोग की सराहना की। प्रांतीय सचिव अशोक त्रिपाठी, अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, सचिव अंकित गहोई, डॉ. रमेश शुक्ला, हरमिदर सिंह कोषाध्यक्ष, छुन्ना मिश्रा, सौरभ पुरवार, सौरभ गुप्ता, मुकेश गहोई का विशेष सहयोग रहा। -----

होम आइसोलेशन के मरीजों का रख रहे ख्याल:

पिछली लहर की तरह इस बार भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने होम आइसोलेशन में रह रहे जरूरतमंद परिवारों को चिह्नित कर उन्हें भोजन, पानी व अन्य सामग्री पहुंचाने का कार्य शुरू किया है। जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के 51 परिवारों को चिह्नित किया है। जिसमें बिधूना में 22, शहर में छह, दिबियापुर में चार, अजीतमल में आठ, हैदलपुर में दो व अछल्दा में एक परिवार की मदद की जा रही है। इसके अलावा टीम के कार्यकर्ता ने सैनिटाजेशन का काम भी शुरू किया है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर को सैनिटाइज किया।

chat bot
आपका साथी