विवेचना में सुधार लाएं : एसपी

संवाद सूत्र फफूंद एसपी ने सोमवार को थाने का ओआर (अर्दली रूम) करके दारोगाओं के पेंच क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jan 2020 11:16 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jan 2020 06:09 AM (IST)
विवेचना में सुधार लाएं : एसपी
विवेचना में सुधार लाएं : एसपी

संवाद सूत्र, फफूंद : एसपी ने सोमवार को थाने का ओआर (अर्दली रूम) करके दारोगाओं के पेंच कसे। तकरीबन दो घंटे तक चले ओआर में दारोगाओं को विवेचना में सुधार लाने की नसीहत दी गई। न सुधरने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

एसपी सुनीति ने सोमवार को फफूंद थाना परिसर का अर्दली रूम किया। अर्दली रूम के दौरान एक-एक उपनिरीक्षक से उसके पास लंबित विवेचना के बारे में सवाल जवाब किए गए। किस विवेचना में क्या प्रगति है। विवेचना करने का तरीका कैसा है। इसकी भी जांच पड़ताल की गई। लंबित पड़ी विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के आदेश दिए। दो घंटे तक चले ओआर के दौरान सर्दी में भी दरोगाओं को पसीना आ गया। विवेचना निस्तारण में देरी और लापरवाही होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। विवेचना के दौरान प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जयसवाल, क्राइम निरीक्षक राम सहाय, पाता चौकी इंचार्ज देशराज सिंह, विकास त्रिपाठी, उपेंद्र सिंह, अजब सिंह, रहीश अहमद, महादेव सिह आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी