नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, मुस्तैद रही पुलिस

जागरण टीम औरैया शारदीय नवरात्र बाद विजयदशमी का उल्लास। शनिवार को तहसील व ब्लाकवार मा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:12 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:12 PM (IST)
नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, मुस्तैद रही पुलिस
नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, मुस्तैद रही पुलिस

जागरण टीम, औरैया: शारदीय नवरात्र बाद विजयदशमी का उल्लास। शनिवार को तहसील व ब्लाकवार मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन यमुना नदी के तटों पर किया गया। इसके लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्था रही। सुरक्षा के मद्देनजर व कोई अप्रिय घटना न हो, इसे देखते हुए पुलिस नदी किनारे अलर्ट मोड पर रही। भक्तों से भी अपील की गई कि वह नदी के बीच न जाएं। जगह-जगह कई बैरियर लगाए गए थे। नम आंखों से प्रतिमा का विसर्जन किया।

विधि-विधान पूर्वक पूजन अर्चन करने के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को अलग-अलग संसाधनों से घाटों तक पहुंचाया गया। मां के जयकारे के साथ भक्तों की टोली ने कस्बों व मुख्य मार्गों का भ्रमण कर एक दूसरे को आस्था से जोड़ा। अयाना में बीझलपुर यमुना नदी के तट पर तिवारलालपुर , मुरादगंज के श्रद्धालु डीजे पर मां का गुणगान करते हुए झूमते नजर आए। एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। थाना पुलिस अलर्ट रही। एसआइ शूरवीर सिंह मय फोर्स गश्त करते रहे। उधर, अजीतमल कस्बा स्थिति शीतला माता मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। राजीव नगर स्थित काली माता मंदिर में भी आयोजन हुए। इसके अलावा देवी जागरण जगह-जगह हुआ। इसके अलावा कस्बा बाबरपुर स्थित गार्डन में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ

किया गया। भव्य कलशयात्रा निकाली गई। भागवत पंडाल से कथावाचक सुशील शुक्ला ने पूजा-अर्चन किया। रविद्र नारायण, देवी सिंह गुर्जर, रमेश चंद्र गुप्ता, अरविद पोरवाल, प्रवीण कुमार, मदन लाल पोरवाल सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। इसी प्रकार रुरुगंज कस्बा में धार्मिक कार्यक्रम हुए। कंचौसी, दिबियापुर, एरवाकटरा, बिधूना आदि ब्लाकों में भी उत्साह देखने को मिला।

chat bot
आपका साथी