दुल्हन नहीं मिली तो रोते हुए वापस लौटा दूल्हा

संवादसूत्र अयाना शादी तय होने के बाद बरात लेकर पहुंचे दूल्हा के साथ जब शादी करने से दुल्ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 11:36 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:04 AM (IST)
दुल्हन नहीं मिली तो रोते हुए वापस लौटा दूल्हा
दुल्हन नहीं मिली तो रोते हुए वापस लौटा दूल्हा

संवादसूत्र, अयाना: शादी तय होने के बाद बरात लेकर पहुंचे दूल्हा के साथ जब शादी करने से दुल्हन ने इंकार कर दिया तो सारे अरमान और सपने एक मिनट में चकनाचूर हो गए। वह रोते हुए वापस लौटा। शादी इसी शर्त पर तय की गई थी सभी खर्च लड़के वाले वहन करेंगे। इस पर लड़के वालों ने आकर ही गांव में टेंट व हलवाई की बुकिग कर दी। बरात वापस जाने के बाद अब टेंट, हलवाई व लाइट वालों का रुपया लटक गया है। लड़की के पिता ने हाथ खड़े कर दिए तो लड़के वाले चले गए। वह लोग अब रिश्ता कराने वाले के घर पर डटे हैं।

मनोरमा के पिता ने मुफलिसी के चलते यह शादी तय कर दी। गांव के ही एक व्यक्ति ने रिश्ता तय कराया था। लड़के ने उम्र अधिक होने के कारण यह रिश्ता तय कर लिया और दोनों पक्षों का खर्चा उठाने की बात कही। रिश्ता कराने वाले व्यक्ति के माध्यम से हलवाई, टेंट व लाइट की बुकिग हुई। बरात वापस गई तो दूल्हा रोते हुए गया। लड़की का पिता भी शादी टूटने से गमगीन था। इसके बाद लाइट, टेंट वाले व हलवाई रुपये मांगने को खड़े हुए तो लड़की वालों ने मना कर दिया। इस पर वह अब रिश्ता कराने वाले के घर पर डेरा डाले हैं।

chat bot
आपका साथी