पत्नी की हत्या कर पति ने खुद को मारा चाकू

जागरण संवाददाता औरैया एरवाकटरा थाना के नगला वैश्य में पत्नी से विवाद हो जाने पर गुस्से में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:32 PM (IST)
पत्नी की हत्या कर पति ने खुद को मारा चाकू
पत्नी की हत्या कर पति ने खुद को मारा चाकू

जागरण संवाददाता, औरैया: एरवाकटरा थाना के नगला वैश्य में पत्नी से विवाद हो जाने पर गुस्से में आए पति ने चाकू से प्रहार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे सैफई अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ग्राम नगला वैश्य निवासी पेशकार शाक्य पुत्र गुरुदयाल का मानसिक संतुलन खराब होने के कारण उसका इलाज चल रहा है। रविवार शाम करीब पांच बजे पत्नी रामा देवी उसे दवा लेने के लिए गई। उसी दौरान उनमें कुछ कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि पेशकार ने रामा देवी के पेट में चाकू से कई बार प्रहार किया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी को खून से लथपथ देख पेशकार ने खुद को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब स्वजन ने चीखने की आवाज सुनी और रामा देवी को खून से लथपथ देखा, तो रोना-पीटना मच गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंचे थाना निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने स्वजन व ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल की। आनन-फानन पेशकार शाक्य को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए सैफई के अस्पताल में रेफर कर दिया। थाना निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि आपसी विवाद में पति पेशकार ने पत्नी रामा देवी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पेशकार की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सैफई अस्पताल उपचार के लिए रेफर किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। इसमें ग्रामीणों व स्वजन से पूछताछ की गई है।

chat bot
आपका साथी