दहेज के लिए पत्नी को घर से निकलने पर पति गिरफ्तार

संस अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव भौंनी का पुरवा में एक महिला को दहेज के खातिर उसके पति

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 04:46 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 04:46 PM (IST)
दहेज के लिए पत्नी को घर से निकलने पर पति गिरफ्तार
दहेज के लिए पत्नी को घर से निकलने पर पति गिरफ्तार

संस, अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के गांव भौंनी का पुरवा में एक महिला को दहेज के खातिर उसके पति व ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

गांव भौंनी का पुरवा निवासी ऋषि सिंह पुत्र जंडेल सिंह की पत्नी काजल ने जून के पहले सप्ताह में अजीतमल कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। 26 जून को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि उसे उसके पति व ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। वह अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इन्कार करने पर उसे पीटा। इसमें वह घायल हो गई थी। उसने पूरी घटना मायके में बताई।

इसके बाद तहरीर देते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी किए जाने की गुहार लगाई। कोतवाली निरीक्षक अनिल मणि त्रिपाठी ने बताया की आरोपित पति ऋषि सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी