बेटी की शादी को लिया था कर्ज,फंदे से लटक दी जान

संवाद सूत्र अटसू अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव खरगे का पुर्वा में बेटी की शादी के बाद कर्ज म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Jun 2021 11:02 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 11:02 PM (IST)
बेटी की शादी को लिया था कर्ज,फंदे से लटक दी जान
बेटी की शादी को लिया था कर्ज,फंदे से लटक दी जान

संवाद सूत्र, अटसू: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव खरगे का पुर्वा में बेटी की शादी के बाद कर्ज में डूबे एक पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव अमरूद के बाग में एक पेड़ की डाल से लटका मिला। नित्यक्रिया के लिए बगिया की ओर जा रहे लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों के बीच चर्चा थी कि मृतक कुछ माह से मानसिक तौर पर परेशान था। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतक की शिनाख्त पुलिस ने राजाराम पुत्र मोतीलाल के रूप में की। पुलिस का कहना है कि खरगे का पुर्वा गांव के पास एक अमरूद के बाग में पेड़ की डंगाल से शव लटका मिला। सुबह करीब साढ़े पांच बजे नित्यक्रिया को जा रहे गांव के कुछ लोगों की नजर पड़ी। उन्होंने शोर मचाते हुए गांव के कुछ और लोगों को बुलाया। शिनाख्त पर स्वजन को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के दो बेटा व तीन बेटियां हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पत्नी व बच्चों का रो-रो कर हाल बेहाल है। जैसा कि बताया जा रहा है कि युवक ने कुछ साल पहले तीन बेटियों में बड़ी बेटी का शादी की थी। इसके लिए उसने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। जिसे वह लौटा नहीं पा रहा था। इसके अलावा कुछ परिवारिक कारणों से भी वह परेशान रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर स्वजन से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि राजाराम शुक्रवार देर रात घर लौटे थे। शनिवार तड़के बिना बताए घर से बाहर निकल गए थे।

chat bot
आपका साथी