सरकार नई व्यवस्थाएं लागू कर व्यापारियों को कर रही परेशान - अनूप

जागरण संवाददाता औरैया प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार को आड़े

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 11:22 PM (IST)
सरकार नई व्यवस्थाएं लागू कर व्यापारियों को कर रही परेशान - अनूप
सरकार नई व्यवस्थाएं लागू कर व्यापारियों को कर रही परेशान - अनूप

जागरण संवाददाता, औरैया : प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए नई-नई व्यवस्थाएं लागू कर व्यापारियों को परेशान करने को लेकर आगाह किया। कहा कि आगामी चुनाव में व्यापारी वर्ग सरकार की दिशा और दशा तय करेगी। यह बातें राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने शहर के होमगंज स्थित प्रदेश प्रवक्ता ब्रजेंद्र गुप्ता के आवास पर वार्ता के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि किसान भी व्यापारी की ही श्रेणी में आता है। बावजूद इसके सरकार किसानों की समस्या तो दूर नहीं कर रही लेकिन उन्हें परेशान करने के लिए तरह-तरह के तरीके तैयार कर रही है। कहा कि उनका व्यापार मंडल आगामी चुनाव में अपने व्यापारी प्रत्याशियों को उतारेगी। आने वाले समय में व्यापारी ही सरकार की दिशा और दशा तय करेंगे। कहा कि सरकार की उलझाऊ नीति के कारण अधिकांश मंडियां खत्म हो रही हैं। किसान कहीं पर अपनी उपज को बेच सकता है, इस तरह का नियम लागू करके सरकार सोच रही है कि वह किसानों का भला कर रही है। क्या किसान प्रदेश के बाहर जाकर अपनी उपज बेचेगा। यह किसानों को धोखा देने का तरीका है। सरकार को तत्काल किसान विरोध बिल को वापस लेकर किसानों के हितों में कदम उठाना चाहिए। कहा कि 21 जनवरी को कानपुर में आयोजित कार्यक्रम में वह प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव अखिलेश सक्सेना, जिलाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष नीरज पोरवाल, युवा सचिव विनोद यादव, जिलामंत्री विजयकांत पुरवार, कोषाध्यक्ष, विनय पुरवार, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, नगर उपाध्यक्ष विनीत मिश्रा, आदित्य, उमेश विश्नोई, दिबियापुर नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला महामंत्री अरविद तिवारी, नवीन गणेश पोरवाल समेत भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी