बंबा में उतराता मिला युवती का शव

संवाद सूत्र बेला थाना क्षेत्र के छैरी बंबा पर कोठी के पास बुधवार देर रात ग्रामीणों ने एक य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:15 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:15 PM (IST)
बंबा में उतराता मिला युवती का शव
बंबा में उतराता मिला युवती का शव

संवाद सूत्र, बेला: थाना क्षेत्र के छैरी बंबा पर कोठी के पास बुधवार देर रात ग्रामीणों ने एक युवती का शव उतराते हुए देखा। घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस मृतका की शिनाख्त कराए जाने के लिए आसपास के थाना में फोटो भेज दी है।

बिधूना रोड पर स्थित छैरी बम्बा पर कोठी के पास बुधवार की देर रात एक युवती का शव उतराते हुए देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक नीरज त्रिपाठी व मेवालाल ने कड़ी मशक्कत के बाद बंबा से शव को देर रात्रि बाहर निकलवा। इसके बाद मौजूद लोगों से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। उप निरीक्षक नीरज त्रिपाठी ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 22 वर्ष होगी। उसने गुलाबी रंग का कुर्ता व क्रीम रंग की पजामी पहनी हुई है। मृतका के शरीर पर छाले पड़े हुए हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवती की हत्या कर शव बंबा में फेंक दिया गया है। पहचान न होने की वजह से उसके शव को तीन दिन तक मोर्चरी में रखा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी