गांव के सदन से देश के सदन तक का सफर तय करेंगी गीता

-अपने गांव की प्रधान रह चुकी हैं गीता शाक्य -विधानसभा का एक उपचुनाव व सामान्य चुनाव भी लड़

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 05:57 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:57 PM (IST)
गांव के सदन से देश के सदन तक का सफर तय करेंगी गीता
गांव के सदन से देश के सदन तक का सफर तय करेंगी गीता

-अपने गांव की प्रधान रह चुकी हैं, गीता शाक्य

-विधानसभा का एक उपचुनाव व सामान्य चुनाव भी लड़ चुकी हैं

फोटो-

13

जागरण संवाददाता, औरैया:भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा सदस्य चुनाव के लिए औरैया से पार्टी की जिलाध्यक्ष रहीं गीता शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। गीता गांव की सदन से देश के सबसे बड़े सदन तक का सफर तय करने जा रही है। वह 2009 में सपा के टिकट से बिधूना विधानसभा से सपा के टिकट से उपचुनाव व भाजपा से 2012 में सामान्य चुनाव भी लड़ चुकी हैं। हालांकि उन्हें जीत हासिल नहीं हुई । भाजपा सरकार बनने पर उन्हें जिलाध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी दी गई। अब राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाने पर भाजपाइयों में खुशी है। औरैया के लिए यह पहला मौका होगा जो यहां से कोई राज्यसभा पहुंचेगा।

गीता शाक्य सपा के टिकट से 2012 में बिधूना विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी है। इसके बाद भाजपा में शामिल हुई और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के करीबी होने के कारण दो साल जिलाध्यक्ष भी रहीं। गीता शाक्य बिधूना के पास हमीरपुर गांव में मायका हैं और ससुराल इटावा जिले के भरथना में है। इनके पति इस समय खेती किसानी करते है। काफी सालों से गीता शाक्य मायके में ही परिवार के साथ रह रही हैं। 2000 से 20010 तक गांव की प्रधान भी रहीं। एक बेटा और एक बेटी हैं बेटा बीएसएफ के इंजीयरिग कोर में है बेटी की शादी हो चुकी है। प्रधान रहते हुए ही 2009 में सपा के टिकट से विधानसभा का उपचुनाव लड़ीं। गीता शाक्य जिले की पहली सख्सियत होंगी जो राज्यसभा में पहुचेंगी। भाजपाइयों में खुशी की लहर है। जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा सहित तमाम भाजपइयों ने खुशी व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी