गेल प्रबंधक की रिपोर्ट आई निगेटिव, हालत में सुधार

जागरण संवाददाता औरैया गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के फायर एंड सेफ्टी मैन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 06:01 AM (IST)
गेल प्रबंधक की रिपोर्ट आई निगेटिव, हालत में सुधार
गेल प्रबंधक की रिपोर्ट आई निगेटिव, हालत में सुधार

जागरण संवाददाता, औरैया : गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के फायर एंड सेफ्टी मैनेजर की कोरोनो जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद गेल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मौसम की वजह से बुखार और दर्द था। उन्हे अभी धनवंतरी हॉस्पिटल में क्वारंटाइन रखा जाएगा। एंबुलेंस मिलने पर देरी होने पर गेल प्रबंधन ने पीएम को संबोधित कर वीडियो बनाया था। वायरल होने पर जिले में खलबली मच गई थी।

21 मई को गेल प्रबंधक अपने गृह जनपद पटना, बिहार से लौटे थे। थर्मल स्क्रीनिग कर उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया गया था। 27 मई की रात तीन बजे उन्हें तेज बुखार हुआ और शरीर में दर्द भी था। इस पर उन्होंने गेल की ही धनवंतरी हॉस्पिटल को फोन किया। 500 मीटर की दूरी पर एंबुलेंस आने की देरी पर गेल प्रबंधक ने एक वीडियो बनाया और गेल के ग्रुप पर वह वायरल हुआ। इसके बाद सतर्क हुए गेल प्रशासन ने प्रबंधक को धनवंतरी हॉस्पिटल में क्वारंटाइन कर कोरोना जांच कराई। 28 मई को यह वीडियो सार्वजनिक हो गया। सोशल मीडिया पर गेल की जमकर किरकरी हुई। शनिवार को गेल प्रबंधक की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुखार में भी आराम मिला है। गेल के चिकित्सक उनकी देखभाल कर रहे हैं। अब उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। वह हॉस्पिटल में ही क्वारंटाइन रहेंगे।

chat bot
आपका साथी