यमुना में नहा रहीं चार किशोरियां डूबीं, तीन का शव मिला

जागरण संवाददाता औरैया अयाना क्षेत्र के ग्राम फरिहा में मंगलवार देर शाम नहाने गई चार कि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:24 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:24 PM (IST)
यमुना में नहा रहीं चार किशोरियां डूबीं, तीन का शव मिला
यमुना में नहा रहीं चार किशोरियां डूबीं, तीन का शव मिला

जागरण संवाददाता, औरैया : अयाना क्षेत्र के ग्राम फरिहा में मंगलवार देर शाम नहाने गई चार किशोरियां यमुना नदी में डूब गई। उनके साथ नहा रही किशोरी ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। तेज बहाव में चारों किशोरिया दूर तक बहती चली गई। गांव के गोताखोर तलाश में लगे तो काफी मशक्कत के बाद तीन किशोरियों का शव मिल सका। अन्य की तलाश चल रही है। नदी में डूबी किशोरियां फरिहा गांव में तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने आई थीं।

फरिहा निवासी सुरेश कुमार के पुत्र दीपक का सोमवार को तिलकोत्सव कार्यक्रम था। इसमें उनके रिश्तेदारी भी शामिल होने आए। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे इटावा जिले के कुसगवां गांव निवासी प्रियंका पुत्री मान सिंह, अहेरीपुर गांव निवासी चचेरी बहन कीर्ति पुत्री अशोक कुमार, आकांक्षा पुत्री सुशील कुमार, कल्पना पुत्री स्व. रमेशचंद्र व तनु पुत्री जितेंद्र कुमार गांव किनारे यमुना में नहाने गई हुई थीं। तेज बहाव के कारण कीर्ति, आकांक्षा, कल्पना व तनु नदी में डूब गई। प्रियंका बहाव में बहकर नदी किनारे आ गई। चारों किशोरियों के डूबने की बात प्रियंका ने रोते-रोते गांव पहुंचकर स्वजन को बताई। घटना की जानकारी पर भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। आनन-फानन में गांव के ही गोताखोर नदी में उनकी तलाश करने लगे। अजीतमल सीओ प्रदीप कुमार व थाना निरीक्षक नवीन कुमार मौके पर पहुंचे। काफी तलाश के बाद कीर्ति,तनु व आकांक्षा का शव ही बरामद हो पाया। एक किशोरी की तलाश में गोताखोर लगे हैं। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ प्रदीप कुमार का कहना है कि नदी में पानी का बहाव तेज है। जिस कारण दिक्कतें आ रही हैं।

chat bot
आपका साथी