औरैया में चार जोड़े एक-दूजे के साथ रहने को हुए राजी

जागरण संवाददाता औरैया रविवार को महिला थाने में नई किरण पहल के तहत 18 फाइलों की स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 11:02 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 11:02 PM (IST)
औरैया में चार जोड़े एक-दूजे के साथ रहने को हुए राजी
औरैया में चार जोड़े एक-दूजे के साथ रहने को हुए राजी

जागरण संवाददाता, औरैया : रविवार को महिला थाने में नई किरण पहल के तहत 18 फाइलों की सुनवाई की गई। जिसमें चार जोड़े एक-दूजे के साथ रहने को राजी हो गए। वहीं एक मामले में सास-बहू के बीच मन-मुटाव को दूर कराया गया। इस दौरान चारों को हंसी खुशी रवाना किया गया।

महिला थानाध्यक्ष संगम भदौरिया की अध्यक्षता में नई किरण के तहत सुनवाई गई। इसमें 18 फाइलों में से पांच जोड़ों में समझौता हो गया। इसके अलावा 13 फाइलों को आगे की तारीख दी गई। बेला थाना की ग्राम पुर्वा रावत निवासी नन्ही देवी का पति विनोद कुमार से कुछ विवाद चल रहा था। जिसे समझा-बुझाकर एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार कर दिया गया। वहीं कचपुरा बिधूना निवासी प्रेमलता व उनकी पुत्रवधू निर्मला के बीच विवाद चल रहा था। जिन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया। वहीं एक और मामले में सुलह-समझौता करा दिया गया है।

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल

संवाद सहयोगी, बिधूना : कस्बा के दिबियापुर रोड स्थित धर्म कांटा के पास दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते उनमें लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां पर एक को सैफई रेफर कर दिया गया।

कस्बा के लोहा मंडी निवासी स्पर्श मिश्रा, अभिनव मिश्रा पुत्र शशिकांत, अनुराग तिवारी पुत्र राजेश कुमार, शशिकांत पुत्र राजबाबू मिश्रा का प्रशांत सिंह सेंगर पुत्र शिवमंगल सिंह , प्रियांशु पुत्र नरेंद्र कुमार से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व पत्थर चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने शशिकांत की हालत नाजुद देखते उन्हें सैफई रेफर कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

chat bot
आपका साथी