ससुर समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई एफआइआर

संवाद सूत्र दिबियापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी एक युवक 31 मई से घर से लापता हो गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:36 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:36 PM (IST)
ससुर समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई एफआइआर
ससुर समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई एफआइआर

संवाद सूत्र, दिबियापुर: थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी एक युवक 31 मई से घर से लापता हो गया था। उसकी भाभी ने थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस मामले में युवक की भाभी के पिता ने हत्या कर शव बोरवेल में फेंक दिया था। पूछताछ के दौरान राज खुला और सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ कानपुर देहात के रूरा थाना के शाही गांव पहुंचे। वहां पर उन्होंने खोदाई करवानी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपित ससुर के अलावा कुछ और लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक के भाई ने ससुर समेत चार के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है।

गांव लखनपुर निवासी अनीता कुशवाहा का 30 वर्षीय देवर वकील कुशवाहा 31 मई को घर से लापता हो गया था। दो जून को अनीता ने थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला था। शनिवार को दिबियापुर पुलिस ने अनीता के पिता संपत कुशवाहा को हिरासत में लिया था। जिस पर संपत ने वकील को शराब पिलाये जाने के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की बात कबूली थी। इसके बाद शव गांव शाही के 280 फीट गहरे बोरवेल में फेंकने की बात बताई। रविवार को सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव पुलिस बल के साथ आरोपित के बताए स्थान पर पहुंचे। यहां पर बुलडोजर की मदद से दोपहर से लेकर शाम तक करीब 20 फीट खोदाई की जा सकी थी। हत्या के पीछे खेत कब्जा करने व रकम हड़पने की बात प्रकाश में आई है। मृतक के भाई फूल सिंह पुत्र बनवारी लाल ने ससुर संपत कुशवाहा, अयाना थाना तुलसीपुर गांव निवासी दीपू पुत्र लाल सिंह, लखनपुर निवासी आदेश उर्फ पिटू पर एफआइआर दर्ज कराई है। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी