भाजपा प्रत्याशी के विरोध में चुनाव प्रचार कर रहे पार्टी कार्यकर्ता निष्कासित

जागरण संवाददाता औरैया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्याशी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:15 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:15 PM (IST)
भाजपा प्रत्याशी के विरोध में चुनाव प्रचार कर रहे पार्टी कार्यकर्ता निष्कासित
भाजपा प्रत्याशी के विरोध में चुनाव प्रचार कर रहे पार्टी कार्यकर्ता निष्कासित

जागरण संवाददाता, औरैया: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्याशी मेहनत में कोई कसर नहीं रखते हैं। अपनों पर भरोसा जताते हुए वह चुनावी मैदान में सक्रियता बढ़ाते हैं। इसके ठीक विपरीत पार्टी हाईकमान से नाराज कुछ पदाधिकारी कभी-कभी प्रत्याशी का प्रचार ईष्र्या भाव से करते हैं। इसकी बानगी सहार तृतीय से जिला पंचायत सदस्य की सीट पर देखने को मिली। इस सीट पर भाजपा ने जो प्रत्याशी घोषित किया है, उसका साथ न देकर पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उसके विरोध में हैं। ऐसे पांच पदाधिकारियों को हाईकमान ने छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।

जिले में सहार ब्लाक की तृतीय सीट से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी को फाइनल कर चुकी है। नामांकन बाद प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी के ही कुछ सक्रिय सदस्यों ने उनके विरोध में चुनाव प्रचार किया। प्रत्याशी के विरोध में चुनाव प्रचार की बात सामने आने पर पार्टी हाईकमान ने पूरे मामले की जानकारी जिलाध्यक्ष से की। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सख्त एक्शन लिया और पांच पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया। इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मची हुई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्र के अनुसार निष्कासित किए गए कार्यकर्ता व सदस्यों में विनायक राव शाक्य, क्रांत कुमार उर्फ टीटू भदौरिया, लंबरदार नायक, राम करन सिंह कुशवाहा व मुखलाल बाथम हैं। जिनका निष्कासन छह वर्ष के लिए किया गया है। पार्टी प्रत्याशियों के विरोध में इनके द्वारा प्रचार किया जा रहा था। इसके तहत इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी