धान खरीद को लेकर कवायद तेज, तैयारियों में जुटे जिम्मेदार

जागरण संवाददाता औरैया जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होने जा रही है। किसानों को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:57 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:57 PM (IST)
धान खरीद को लेकर कवायद तेज, तैयारियों में जुटे जिम्मेदार
धान खरीद को लेकर कवायद तेज, तैयारियों में जुटे जिम्मेदार

जागरण संवाददाता, औरैया: जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होने जा रही है। किसानों को खरीद के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। शासन की ओर से भी किसानों को सहूलियत दिये जाने के लिए क्रय नीति में बदलाव किये गये हैं। धान खरीद शुरू होने में महज नौ दिन शेष रह गए हैं, लेकिन अभी तक कई केंद्रों पर उपकरणों की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है। शुरुआती दौर में 11 क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे। किसानों रजिस्ट्रेशन कराने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जिम्मेदारों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

शासन की ओर से वर्ष 2021-22 में धान खरीद के लिए 42 क्रय केंद्र खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके सापेक्ष अभी तक मात्र 11 क्रय केंद्र खोले जा सके हैं। नौ दिन बाद धान खरीद शुरू हो जाएगी। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये थे। जिम्मेदारों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। सभी 11 क्रय केंद्रों पर धान खरीद से संबंधित सभी उपकरण भेजे जा चुके हैं। किसानों की ओर से अभी तक पांच हजार से अधिक पंजीकरण कराए जा चुके हैं। शासन की ओर से क्रय नीति में सौ क्विटल से कम धान बेचने का नियम लागू किए जाने के बाद किसानों को काफी सहूलियत मिली है। अब सौ क्विटल से अधिक धान बेचने वाले किसान ही अपना सत्यापन करा रहे हैं। तीनों तहसीलों के एसडीएम की ओर से तेजी से सत्यापन कार्य किया जा रहा है। एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि धान खरीद को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। जिम्मेदारों की ओर से गांव-गांव जाकर किसानों का पंजीकरण कराया जा रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशू शेखर चौबे ने बताया कि अगले सप्ताह तक क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ा दी जायेगी। उसके बाद किसान नजदीकी क्रय केंद्र पर अपना धान बेच सकेंगे।

chat bot
आपका साथी