संक्रमण का खतरा कम करने की कवायद

जागरण संवाददाता औरैया कोरोना संक्रमण का खतरा कम करने के लिए अग्निशमन विभाग नगर पालि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:22 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:22 PM (IST)
संक्रमण का खतरा कम करने की कवायद
संक्रमण का खतरा कम करने की कवायद

जागरण संवाददाता, औरैया: कोरोना संक्रमण का खतरा कम करने के लिए अग्निशमन विभाग, नगर पालिका व पंचायत एकजुट होकर जिलेभर में सैनिटाइजेशन अभियान चला रही है। बुधवार को हर गली-चौराहा व घरों को सैनिटाइज किया गया। यह कवायद गांव, शहर व कस्बों में की गई। पूरे दिन चली कवायद में लोगों को कोविड के प्रति जागरूक किया गया। मास्क व शारीरिक दूरी क्यों जरूरी है इसके प्रति भी उन्हें सजग किया गया। कोरोना के समूल नाश को शासन व स्थानीय प्रशासन अति गंभीर है। इनका साथ जिले के युवा भी पूरी तन्मयता के साथ दे रहे हैं।

नगर पालिका परिषद, अग्निशमन विभाग व पंचायतों की टीम ने लोगों को कोविड के प्रति सजग किया। शहर के सुभाष चौक, जिला संयुक्त चिकित्सालय, जेसीजी चौराहा से मंडी गेट, मंगलाकाली चौराहा पर जेटिग मशीन से सैनिटाइजेशन का कार्य नगर पालिका परिषद व अग्निशमन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से किया। सरकारी कार्यालयों के परिसर को भी सैनिटाइज कराया गया। इसके अलावा दिबियापुर व फफूंद रोड, जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, यमुना रोड पर दवा का छिड़काव किया गया। सफाई कर्मचारियों ने नाला की सिल्ट को निकालते हुए साफ-सफाई की। इसके अलावा भारतीय विद्यालय के पास के नाला को साफ किया गया। इसी प्रकार ग्रामीण अंचलों में साफ-सफाई कराई गई। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि शहर व गांवों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। औरैया विकासखंड के ग्राम पुर्वा बले में परिषदीय स्कूलों के अलावा गांव की हर गलियों को सैनिटाइज कराया गया। यह कार्य अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा किया गया।

chat bot
आपका साथी