दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला

जागरण संवाददाताऔरैया एरवाकटरा के ग्राम कटैया निवासी निवासी महिला ने ससुरालियों पर दह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:41 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:41 PM (IST)
दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला
दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला

जागरण संवाददाता,औरैया: एरवाकटरा के ग्राम कटैया निवासी निवासी महिला ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव कटैया निवासी शिखा पुत्री राधा कृष्ण यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मैनपुरी थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम मदुरियाहार निवासी भूरे सिंह के पुत्र अनिल कुमार के साथ 17 जून 2020 को हुई थी। शादी में उसके घर वालों ने साम‌र्थ्य के अनुसार दान भी दिया। इससे भी उसके ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए , और शादी के बाद से ही दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर वह लोग उसे आए दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। ससुरालीजनों ने अब उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति व ससुर के अलावा मनोज कुमार पुत्र नवाब सिंह , विमलेश कुमार पुत्र भूरे सिंह व मालती देवी पत्नी भूरे सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। प्रधान व सचिव पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

संवाद सूत्र दिबियापुर: भाग्यनगर ब्लॉक के जमुहां गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान व सचिव पर महा भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है।

ग्राम जमुहां निवासी शिवकुमार, राजू, अजय कुमार सहित कई ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान व सचिव ने बिना बैठक बुलाए 14 विकास कार्यों के टेंडर निकाले हैं। इनमें ज्यादातर काम पहले से पूरे कराए जा चुके हैं। उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। साथ ही मांग की है कि टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर किए जा रहे बड़े घोटाले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

chat bot
आपका साथी