विशेष संचारी रोग अभियान में घर-घर किया गया सर्वे

जागरण संवाददाता औरैया जनपद में टीका से वंचितों की पड़ताल व वायरल संक्रमण से पीड़ितों क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:29 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:29 PM (IST)
विशेष संचारी रोग अभियान में घर-घर किया गया सर्वे
विशेष संचारी रोग अभियान में घर-घर किया गया सर्वे

जागरण संवाददाता, औरैया: जनपद में टीका से वंचितों की पड़ताल व वायरल संक्रमण से पीड़ितों की घर-घर जाकर पड़ताल का कार्य सात से 17 सितंबर तक कराया गया। इसमें 440 टीमों ने 2,39,182 घरों का सर्वे किया। संक्रमण के लक्षणयुक्त मरीजों की सूची तैयार की गई। टीकाकरण से वंचित गर्भवती व 0-2 वर्ष के बच्चे को टीके लगवाए गए। टीबी लक्षणयुक्त मरीजों की जांच कराई गई। रोग से ग्रसित मरीजों का उपचार शुरू किया गया।

विशेष अभियान में घर-घर जाकर स्वास्थ्य टीमों ने टीकाकरण से वंचित 1793 गर्भवती को चिह्नित किया। इनमें से 892 गर्भवती को टीके लगवाए गए। 0-2 वर्ष के 4106 बच्चे टीकाकरण से छूटे पाए गए। 2778 बच्चों को टीके लगवाए गए। टीबी लक्षणयुक्त 180 लोग मिले। इनमें 164 की बलगम जांच कराई गई। रोग से ग्रसित 19 मरीजों का उपचार शुरू करा दिया गया है। कोविड-19 लक्षण वाले 1264 लोगों के सैंपल लिए गए इनमें कोई भी पाजिटिव नहीं मिला। 179 मरीजों की मलेरिया जांच कराई गई। इसमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली। 54 डेंगू लक्षणयुक्त मरीजों की एलाइजा जांच सैंपल मेडिकल कालेज कानपुर भेजे गए। इनमें 26 की रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव पाए गए, 28 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।

--------------

विशेष सत्र शुरू कराकर होगा टीकाकरण:

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि जो गर्भवती व बच्चे अभी भी टीकाकरण से वंचित हैं। उनके लिए विशेष सत्र शुरू कराकर टीके लगवाए जाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि विशेष सत्र के अलावा बुधवार व शनिवार को नियमित टीकाकरण अपने निर्धारित समय पर कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी