यमुना तट पर झाड़ू लगा डीएम ने दिया स्वच्छता का संदेश

जागरण संवाददाता औरैयाविगत पांच वर्षों से यमुना तट स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर सफाई अभियान चलाया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:15 PM (IST)
यमुना तट पर झाड़ू लगा डीएम ने दिया स्वच्छता का  संदेश
यमुना तट पर झाड़ू लगा डीएम ने दिया स्वच्छता का संदेश

जागरण संवाददाता, औरैया:विगत पांच वर्षों से यमुना तट स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सुबह नौ बजे से वहां अंत्येष्टि स्थलों की सफाई की गई। मौके पर पहुंचे डीएम सुनील कुमार वर्मा ने निरीक्षण करने के बाद अंत्येष्टि स्थल की सफाई के लिए स्वयं झाड़ू उठा लिया। सफाई करते हुए उन्होंने लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया।

डीएम सुनील कुमार वर्मा ने समिति के सदस्यों से कहा कि यह सत्य का अंतिम स्थल है। विचित्र पहल सेवा समिति समिति के सदस्यों द्वारा जनहित में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। इसमें सभी को सहयोग करने की जरूरत है। डीएम के साथ समिति के सदस्यों ने सफाई यंत्रों से अंत्येष्टि स्थलों पर फैला हुआ लगभग दो क्विंटल कूड़ा-करकट, कचरा व अपशिष्ट गड्ढे में एकत्र कर नष्ट कर दिया। अभियान के बाद यमुना तट पर स्थिति राम झरोखा पर समिति के सदस्यों ने यमुना तट की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। कहा कि यमुना तट के लिए दो सोलर लाइट व साफ-सफाई व समतलीकरण हेतु अति शीघ्र संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। इस दौरान विचित्र पहल समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता ने बताया कि यमुना तट पर औरैया शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के संबंधित लोग रोजाना शव जलाने आते हैं। फिर भी यहां पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है जिनको दूर किया जाना चाहिए। इस दौरान पंकज मिश्रा, मनीष पुरवार, सभासद छैया त्रिपाठी, आनन्द गुप्ता डाबर, आदित्य पोरवाल, अर्पित दुबे एडवोकेट, कपिल गुप्ता, गुरमीत सिंह, शिक्षक शिवम गुप्ता, अर्पित गुप्ता अभिषेक गोयल, व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, पोरवाल, रज्जन बाल्मिक, आदि सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी