विवाह के दौरान विवाद, पुलिस की मौजूदगी में फेरे

संवाद सूत्र दिबियापुर थाना के ग्राम बरके पुर्वा में शादी के दौरान किसी बात को लेकर कुछ ग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:35 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:35 PM (IST)
विवाह के दौरान विवाद, पुलिस की मौजूदगी में फेरे
विवाह के दौरान विवाद, पुलिस की मौजूदगी में फेरे

संवाद सूत्र, दिबियापुर: थाना के ग्राम बरके पुर्वा में शादी के दौरान किसी बात को लेकर कुछ ग्रामीणों का वर पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। जो मारपीट में बदल गया। इस दौरान वधू पक्ष से बचाव के लिए पहुंचे लोगों को भी ग्रामीणों ने पीटा। इसमें वर व वधू पक्ष से तीन महिलाएं समेत चार लोग घायल हो गए। कुछ चुटहिल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन गंभीर रूप से घायलों उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन के फेरे हुए और विवाह संपन्न कराया गया। गांव में शनिवार सुबह तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर रही।

ग्राम बरके पुर्वा निवासी जयकरन सिंह की पुत्री की शुक्रवार को शादी थी। कानपुर देहात के अजबपुर गांव निवासी प्रमोद सिंह चौहान अपने पुत्र की बरात लेकर बरके पुर्वा आए थे। बारातियों से किसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों का विवाद हो गया। देखते ही देखते उनमें लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट होते देख वर-वधू पक्ष के लोग समझाने पहुंचे। जिस पर मारपीट कर रहे लोगों ने उन पर भी हमला बोल दिया। इसमें दूल्हे के पिता प्रमोद सिंह चौहान घायल हो गए। मारपीट में वधू पक्ष से दुल्हन की ताई सुधा देवी पत्नी शिवपाल सिंह, तनुजा पत्नी अंकित सिंह, अंजू देवी पत्नी कृष्ण गोपाल घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे थाना निरीक्षक आलोक दुबे ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। गांव में तनाव की स्थिति बनी होने पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शादी संपन्न कराई। उधर, वर-वधू पक्ष के लोगों का आरोप है कि मारपीट में कुछ लोगों ने हवाई फायरिग करते हुए लूटपाट भी की है। इस बाबत थाना निरीक्षक आलोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। फायरिग व लूटपाट का आरोप बेबुनियाद है।

chat bot
आपका साथी