महागौरी का पूजन कर भक्तों ने की सुख समृद्धि देने की प्रार्थना

जागरण संवाददाता औरैया नवरात्र के आठवें दिन देवी के अष्टम स्वरूप महागौरी का भक्तों ने विधि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 11:29 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 11:29 PM (IST)
महागौरी का पूजन कर भक्तों ने की सुख समृद्धि देने की प्रार्थना
महागौरी का पूजन कर भक्तों ने की सुख समृद्धि देने की प्रार्थना

जागरण संवाददाता, औरैया: नवरात्र के आठवें दिन देवी के अष्टम स्वरूप महागौरी का भक्तों ने विधि-विधान से पूजन कर सुख समृद्धि देने की प्रार्थना की। मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने शहर ही नहीं बल्कि आसपास के प्रतिष्ठित मंदिरों में जाकर दर्शन किया और देवी के चरणों में पान, सुपारी, ध्वजा, नारियल सहित कई प्रकार की पूजन सामग्री अर्पित कर माथा टेका। सुबह से शाम तक मंदिर देवी के जयकारों से गुंजायमान रहे। जिसके चलते शहर का वातावरण भक्तिमय नजर आया। गैल गांव स्थित मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों व घरों में कन्या पूजन हुआ।

नवरात्र में अष्टमी का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भक्त मंदिरों के अलावा घर में भी हवन कर देवी को नारियल समर्पित करते हैं। बुधवार को सुबह भोर का उजाला होने के पहले ही भक्तों की टोलियां मंदिरों की ओर जाते देखी गईं। महिला भक्त देवी के गीत गाते हुए मंदिर जा रही थीं। उजाला होने तक मंदिरों में काफी भीड़ एकत्रित हो गई। हालांकि मंदिर कमेटियों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन कराते हुए ही पूजा अर्चना की अनुमति दी। मंदिर परिसर देवी के जयकारों से गुंजायमान हो रहे थे। भक्तों ने कई प्रकार की पूजन सामग्री से देवी की आराधना की। साथ ही सुख शांति देने की प्रार्थना माता रानी से की। शहर ही नहीं बल्कि आसपास के प्रतिष्ठित मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। बहुत से लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन, अन्नप्राशन व कर्ण छेदन संस्कार भी कराया। इसके अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी हवन पूजन हुआ। देर शाम तक दर्शनों का क्रम चलता रहा।

---------

गश्त करती अलर्ट दिखी पुलिस:

धार्मिक स्थलों पर पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा सुरक्षा व शांत व्यवस्था बनाये रखने की दिशा में थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मय फोर्स चेकिग की गई। सुभाष चौराहा, बस अड्डा, जमालशाह, नुमाइश मैदान, संजय गेट, लेडीज मार्केट, सराफा बाजार, फूलमती मंदिर, तहसील रोड, काली माता मंदिर सहित मुख्य बाजारों में गश्त की गई।

chat bot
आपका साथी