शासन-प्रशासन की सख्ती के बावजूद क्रय केंद्रों पर किसान परेशान

जागरण टीम औरैया जिले में एक नवंबर से करीब 42 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू है। इस वर्ष

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 05:54 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 05:54 PM (IST)
शासन-प्रशासन की सख्ती के बावजूद क्रय केंद्रों पर किसान परेशान
शासन-प्रशासन की सख्ती के बावजूद क्रय केंद्रों पर किसान परेशान

जागरण टीम, औरैया: जिले में एक नवंबर से करीब 42 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू है। इस वर्ष 65 हजार 400 मीट्रिक टन धान का लक्ष्य दिया गया है। बावजूद लापरवाह रवैया अपनाया जा रहा है।

गुरुवार को अछल्दा में नवीन गल्ला मंडी परिसर स्थित सरकारी धान खरीद क्रय केंद्रों पर किसान परेशान नजर आए। तौल हो चुकी धान को बोरे में भरने के बाद उसका उठान नहीं कराया जा रहा है।

जिस कारण प्लेटफार्म भरे हुए हैं और किसानों को लौटाने का कार्य किया जा रहा है।

पारदर्शिता पर जोर देते हुए किसानों की धान लेने का कार्य खरीद केंद्रों पर किए जाने के निर्देश शासन व प्रशासन के हैं। नवीन गल्ला मंडी परिसर स्थित भारतीय खाद्य निगम के अलावा खाद्य एवं रसद केंद्र और पूर्ति विभाग के खरीद क्रय केंद्रों पर तौल सुस्त है। एफसीआइ खरीद केंद्र प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक एग्रीमेंट नहीं हुआ है। एक माह बीत चुका है धान डंप है। 1803 क्विंटल खरीद हो चुकी है। 30 जनवरी तक के टोकन किसानों को वितरित हो चुके हैं। पूर्ति विभाग के क्रय केंद्र सहायक प्रभारी केपी सिंह ने बताया 17 जनवरी तक के टोकन किसानों को दिए जा चुके हैं। 793 क्विंटल धान को खरीदा जा चुका है। धान का उठान न होने से दिक्कत बनी है। खाद्य एवं रसद केंद्र प्रभारी संतोष कुमार चौधरी ने बताया कि फरवरी तक के टोकन किसानों को दिए गए हैं। यहां 20 हजार क्विंटल धान खरीद हो चुकी है। औरैया शहर की नवीन मंडी में बने तीनों केंद्रों पर भी मनमानी हावी होने से किसान परेशान हो रहे हैं।

एफसीआइ केंद्र पर गांव पदमपुर (गड़वाना) निवासी सुनदो देवी पत्नी प्रमोद कुमार ने बताया कि एक सप्ताह से धान की तौल नहीं हो रही है। प्रभारी आज कल कहते हुए टरका देते है।

गांव घसारा निवासी सिपाही लाल पुत्र बाबू राम ने बताया कि मंडी के खरीद सेंटर पर आठ दिन से धान का नमूना लिए व कागजातों के साथ चक्कर काट रहा हूं। कोई भी मिलता नहीं है।

chat bot
आपका साथी