पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग

जागरण संवाददाता औरैया जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित डीएम क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:42 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:42 PM (IST)
पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग
पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग

जागरण संवाददाता, औरैया : जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित डीएम को 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने देश व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने तथा भाजपा सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त किए जाने का विरोध किया है।

जिला अधिकारी अभिषेक सिंह को दिये ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें तत्काल वापस ली जाये। पिछड़े , दलितों व अल्पसंख्यकों की हत्याओं को तत्काल रोका जाए। मजदूरों को व्यवस्थित होने के लिए उन्हें 15 हजार एक मुफ्त दिए जाएं और 7500 रुपए अगले वर्ष प्रतिमाह दिए जाए। पिछड़ों का आरक्षण मेडिकल समेत सभी क्षेत्रों में शून्य कर दिया गया है। इसे तत्काल बहाल किया जाए। पूरे देश में शिक्षा का पाठ्यक्रम एक समान किया जाए।किसानों को खाद, बीज व कीटनाशक दवाएं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएं। चिटफंड कंपनियां जैसे सहारा इंडिया, शाही प्रसाद, पीजीएफ, पल्स ग्रीन, पीबीसीएल जैसी 1200 कंपनियों में जनता का जमा पैसा सरकार ब्याज समेत जनता को दिलवाये। किसानों के गन्ने का मूल्य भुगतान किया जाए। हाथरस व बलरामपुर में रेप पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलवाया जाए। महोबा की ग्राम अकोला में ग्राम प्रधान को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या की गई। हत्यारे सुखराम राजपूत को जल्द से जल्द सजा सुनाई जाये। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जन अधिकार पार्टी के जिला प्रभारी उदय नारायण कुशवाहा के अलावा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी