फंदे से लटकते मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

संवाद सूत्र फफूंद स्थानीय थाना के गांव में दसेरा में उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने लकड़ी के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 11:19 PM (IST)
फंदे से लटकते मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
फंदे से लटकते मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

संवाद सूत्र, फफूंद : स्थानीय थाना के गांव में दसेरा में उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने लकड़ी के खंभे पर गमछे से लटकता युवक का शव मिला है। सूचना पाकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराई। घटनास्थल पर पहुंचे स्वजन ने युवक की हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल जांच की जा रही है।

ग्राम दसेरा,अछल्दा निवासी तेज सिंह का 18 वर्षीय पुत्र रिषभ उर्फ गुड्डू गुरुवार की शाम सात बजे स्वजन को बिना बताए बाइक से कहीं चला गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार की सुबह दसेरा अछल्दा मार्ग पर स्थित प्रेमचंद कुशमा देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने बीम लगाने को बने लकड़ी के खंबे पर ग्रामीणों ने उसका शव लटकते देखा। पास में बाइक भी खड़ी मिली। घटना की जानकारी होने पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्वजन व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पांडेय,थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने जांच-पड़ताल की। फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। स्वजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसके पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता तेज सिंह ने बताया कि उसके पुत्र का गांव के ही एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसका मुकदमा फफूंद थाने में लड़की पक्ष के लोगों ने दर्ज कराया था। छह माह जेल में रहने के बाद उसका पुत्र तीन माह पहले जेल से छूट कर आया था। विपक्षी समझौता को लेकर पांच लाख रुपये की मांग करते थे। 13 जनवरी को कोर्ट में तारीख थी। तारीख करने के बाद रिषभ अपने बड़े भाई रोहित उर्फ मुन्नू की ससुराल सेंगन पुट्ठा अपनी भाभी को लेने चला गया था। जहां से गुरुवार को वापस अपने घर आया था। लेकिन,शाम सात बजे घर से निकलने के बाद सुबह उसकी लाश ही थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि स्वजन ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असल कारण स्पष्ट होगा।

chat bot
आपका साथी