संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

संवादसूत्र फफूंद थाना के ग्राम पतरा तैयबपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने फांसी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:30 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 08:30 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

संवादसूत्र, फफूंद : थाना के ग्राम पतरा तैयबपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर कर खुदकुशी कर ली। जब स्वजन ने शव फांसी पर लटकते देखा तो हड़कंप मच गया। स्वजन ने शव को उतारकर जमीन पर रख लिया। पुलिस आने की सूचना पर ससुरालीजन मौके फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए।

थाना क्षेत्र के गांव पतरा (तैयबपुर) निवासी इच्छाराम के पुत्र राजवीर यादव की शादी एक वर्ष पूर्व जालौन जिले के ऐंठ थाना के गांव मिरथान निवासी 24 वर्षीय दीपा के साथ हुई थी। सोमवार शाम को आज्ञात कारणों के चलते दीपा ने कमरे के अंदर जाकर तहमत से फांसी लगा ली। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो स्वजनों को शव हुआ। जिस पर उन्होंने कमरे में अंदर झांककर देखा तो शव लटकता मिला। उन्होंने शव को फांसी के फंदे से उतार लिया और बरामदे में रख दिया। इसके बाद सभी ससुरालीजन फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष राजेश सिंह व फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी है। मृतका का पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। लॉकडाउन के कारण वह घर में ही रह रहा था। अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। समाचार लिखे जाने तक मृतका के मायके पक्ष के लोग नहीं पहुंच सके थे। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष के लोगों को सूचना दे दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी