मौसेरे भाई ने बहन को मारी गोली,बाल-बाल बची

संस अजीतमल अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह मौसेरे भाई ने बहन को किस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:46 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:46 PM (IST)
मौसेरे भाई ने बहन को मारी गोली,बाल-बाल बची
मौसेरे भाई ने बहन को मारी गोली,बाल-बाल बची

संस, अजीतमल: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह मौसेरे भाई ने बहन को किसी बात से नाराज होकर गोली मार दी। गोली माथे से फिसलकर निकल गई। जिस कारण वह बाल-बाल बच गई। वहीं नजदीक बैठे बच्चे सहम गए और चिल्लाने लगे। इस पर दूसरे कमरे में मांगलिक गीत गा रहे स्वजन घबरा गए और कमरे में पहुंचे। जहां बेड पर बेहोश पड़ी युवती व खून से लथपथ चेहरे को देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला प्रेम-प्रसंग से जोड़ा जा रहा है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती दो दिन पहले अपनी बड़ी बहन अजीतमल निवासी के यहां आई थी। बहन के बेटे की बरात बुधवार को जानी है। मंगलवार की सुबह घर में शादी तैयारियों के बीच मांगलिक गीत घर के एक कमरे में महिलाएं गा रही थीं। पास के एक कमरे में युवती लेटी हुई थी। उसके साथ कुछ बच्चे भी थे। आरोप है कि मौसेरा भाई पिटू उर्फ सौरभ निवासी थाना घिरोर मैनपुरी कमरे में आ गया। उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देसी तमंचा से उसने गोली चला दी। जो युवती के माथे से उसके सिर के ऊपरी बाल से होते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनकर स्वजन दौड़ पड़े। तब तक आरोपित भाग निकल। रोते-बिलखते बच्चे से उन्होंने पूरे मामले की जानकारी की। इसके बाद बेड पर बेहोश पड़ी युवती को सीएससी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) अजीतमल लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया। एसआइ पूनम यादव को उसके साथ भेजा गया। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता के भाई ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। चर्चा है कि दोनों के बीच नजदीकियां थी। हालांकि, इस पर स्वजन कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। आरोपित शादीशुदा व उसके दो बच्चे भी हैं। पत्नी से उसका विवाद चल रहा है। जिस कारण वह अलग रहती है। वहीं पीड़िता की शादी अप्रैल 2022 में तय है। शायद इसी बात से नाराज होकर आरोपित ने जान से मारने का प्रयास किया।

chat bot
आपका साथी