यमुना नदी में पानी बढ़ने से बढ़ी चिंता

जागरण संवाददाता औरैया पिछले सप्ताह से मौसम में आए परिवर्तन व 26 जुलाई की रात से शुरू ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:50 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:50 PM (IST)
यमुना नदी में पानी बढ़ने से बढ़ी चिंता
यमुना नदी में पानी बढ़ने से बढ़ी चिंता

जागरण संवाददाता, औरैया : पिछले सप्ताह से मौसम में आए परिवर्तन व 26 जुलाई की रात से शुरू हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी के साथ-साथ चिता भी बढ़ा दी है। बारिश होने से किसान खेतों में फसल बोने की तैयारी में जुट गए हैं। साथ ही यमुना जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की संभावना को बल मिल रहा है। इससे यमुना के किनारे बसे गांव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जल स्तर में उत्तरोतर वृद्धि होने लगी है।

पिछले चार दिन से शुरू हुई तेज व रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से यमुना में जल स्तर करीब डेढ़ मीटर बढ़ गया था। गुरुवार को सुबह आठ बजे 101.77 मापा गया। इसमें उत्तरोतर वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। तहसील प्रशासन भी बाढ़ के प्रति सतर्क है। कोटा बैराज राजस्थान से चंबल में पानी छोड़े जाने के बाद जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के कुशल कार्य सहायक अंकुश चौहान ने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे 105.85 मीटर था। दोपहर बाद पानी 107.20 मीटर पहुंच गया। प्रति घंटा 20-25 सेमी जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। तहसील प्रशासन ने इस बार बाढ़ के प्रति पूर्व से ही सतर्क है। आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। नाविकों, गोताखोरों सहित बाढ़ चौकियों को चुस्त-दुरुस्त कर दिया गया है। यमुना में चेतावनी स्तर 112 मीटर तथा खतरे का निशान 113 मीटर पर है। यमुना नदी किनारे के गांवों में रह रहे लोगों को प्रशासन द्वारा सजग किया जा रहा है।

-----

किसानों ने जोर-शोर से शुरू की धान की रोपाई

26 जुलाई की रात से शुरु हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी नजर आ रहा है। धान की पौध रोपाई का कार्य किसानों ने तेजी से शुरू कर दिया है। किसान दिनेश तिवारी, कमलेश, अशोक कुमार, रामजी आदि का कहना है कि बारिश कुछ देर से हुई है। लेकिन, अभी कुछ देरी नहीं है। फसल को समय से पानी की जरूरत पड़ेगी। बारिश होने की संभावना जताई भी जा रही है। कृषि मौसम विज्ञानी डा.एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि 30 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। अब तक जिले में करीब 13 एमएम बारिश हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी