देर रात गरज के साथ बरसे बादल, कई केंद्रों पर भीगा गेहूं

जागरण संवाददाता औरैया शुक्रवार की देर रात हवा के करवट लेते ही मौसम बदल गया। करीब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:22 PM (IST)
देर रात गरज के साथ बरसे बादल, कई केंद्रों पर भीगा गेहूं
देर रात गरज के साथ बरसे बादल, कई केंद्रों पर भीगा गेहूं

जागरण संवाददाता, औरैया: शुक्रवार की देर रात हवा के करवट लेते ही मौसम बदल गया। करीब चार घंटे तक बारिश हुई। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान क्रय केंद्रों पर बोरियों में रखे गेहूं को पहुंचा है। सहायल, बिधूना, कंचौसी, अयाना सहित कई केंद्र पर गेहूं को सुरक्षित करने की कवायद शनिवार शाम तक चलती रही। केंद्र प्रभारियों का कहना है कि क्षमता से ज्यादा गेहूं केंद्रों पर होने की वजह से यह दिक्कत हुई। उधर, बारिश से खेतों में पानी भर जाने से पकी खड़ी मूंग की फसल को नुकसान हुआ है। इससे किसान परेशान हैं।

शुक्रवार रात 11 बजे से शनिवार भोर पहर तीन बजे तक जिले में चार मिमी. तक जमकर बारिश हुई। एकाएक बदले मौसम के मिजाज ने गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों की मुश्किलें बढ़ा दी। गेहूं की बोरियां भीग जाने से दिक्कतें बढ़ी। सहायल क्षेत्र के नवीमोहन सहकारी समिति सहित कई केंद्रों पर गेहूं की बोरियां भीग गईं। बारिश ने जहां गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई वहीं किसानों के लिए आफत बनी।

क्योंकि, खेतों में पकी खड़ी मूंग की फसल जलमग्न होने से दुश्वारियां बढ़ी है। ऐसे में किसानों की धुकधुकी बढ़ी है। उनका कहना है कि खेत में खड़ी तैयार मूंग की फसल में पानी भर जाने से सड़न की स्थिति बन रही है। दूसरी ओर बारिश से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की समस्या भी हुई। जिस कारण लोग परेशान हुए।

--------------

आठ घंटे बाधित रही आपूर्ति

बारिश की वजह से आठ घंटे बिजली ठप रही। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों में हुई। शहर में अजीतमल, आवास विकास, ओमनगर, तिलकनगर, ब्रह्मनगर, दयालपुर आदि क्षेत्रों में रात 11 बजे से शुरू हुए बारिश के साथ बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह नौ बजे तक आपूर्ति सुचारू हो सकी। कुछ जगह पेड़ की डाल बिजली के तारों पर गिरने से दुश्वारियां बढ़ी।

chat bot
आपका साथी