दूसरे दिन देर शाम बरसे बादल, कई जगह जलभराव

जागरण संवाददाता औरैया हवा का रुख बदलने से बुधवार को भी जिले में कई जगह बारिश हुई। श्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:47 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:47 PM (IST)
दूसरे दिन देर शाम बरसे बादल, कई जगह जलभराव
दूसरे दिन देर शाम बरसे बादल, कई जगह जलभराव

जागरण संवाददाता, औरैया: हवा का रुख बदलने से बुधवार को भी जिले में कई जगह बारिश हुई। शाम करीब छह बजे आसमान में छाए बादल गरज के साथ बरसे। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं बारिश की वजह से गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की दुश्वारियां बढ़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत उन किसानों की बढ़ी है, जिनके गेहूं तौल नहीं हो पाए हैं। शासन से 15 जून के बाद कुछ

दिन की और मिली मोहलत की वजह से किसान क्रय केंद्र पहुंचे थे। जून के पहले सप्ताह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। नौतपा में जहां लोग गर्मी से बेहाल रहते हैं वहीं, उक्त दिनों बारिश भी देखने को मिली।

मौसम विज्ञानी के अनुसार 24 घंटे में करीब दो एमएम बारिश जिले में हुई है। इससे अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि एक दिन पूर्व मंगलवार को इन तापमानों में न्यूनतम तापमान रात करीब साढ़े नौ बजे के बाद 24 के करीब पहुंचा था। लेकिन, सुबह धूप होने की वजह से गर्मी का थोड़ा असर रहा। लेकिन अपराह्न तीन बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। जो शाम गरज के साथ बरसे। कंचौसी, अछल्दा सहित कई जगह बारिश हुई। तेज हवा चलने से बिजली भी प्रभावित हुई। मौसम विज्ञानी अनंत कुमार का कहना है कि एक दो दिन में मौसम में और ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश की वजह से मूंग व उड़द की फसल को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। कई जगह जलभराव की समस्या रही।

chat bot
आपका साथी