उड़द व मूंग पर छाए आफत के बादल

जागरण संवाददाता औरैया एक महीने से जारी भीषण गर्मी पर शुक्रवार व शनिवार रात को हुई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:35 PM (IST)
उड़द व मूंग पर छाए आफत के बादल
उड़द व मूंग पर छाए आफत के बादल

जागरण संवाददाता, औरैया: एक महीने से जारी भीषण गर्मी पर शुक्रवार व शनिवार रात को हुई बारिश के साथ विराम लगा है। लेकिन, बारिश से खेत में कटी पड़ी उड़द व मूंग की फसल पर आफत के बादल छा गए हैं। सुकुमार फसलों में शुमार उड़द व मूंग थोड़ी सी नमी में फफूंदी की जद में पहुंच जाती है। जो किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी है। रविवार को भी मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। आसमान में बादल छाए रहे। मानसून आने के संकेत के बाद किसानों के माथे पर बल पड़ता दिख रहा है।

गेहूं व सरसों की कटाई के बाद तीसरी फसल के रूप में बोई जाने वाली उड़द व मूंग की फसल पर इन दोनों संकट के बादल छाए है। नुकसान की आशंका से परेशान किसान रात दिन आसमान में छाए बादलों को देख चितित है। किसानों की आय में अहम इजाफा करने वाली इन दलहनी फसलों में लागत कम रहती है। वहीं पिछले कुछ सालों में विद्युत ट्यूबवेल बहुतायत में लगने से रकबे भारी इजाफा हुआ। लेकिन इस बार मानसून की अगुवाई करती हल्की बारिश दलहनी फसलों के लिए नुकसान का सबब बनी है। कृषि विज्ञानी संदीप सिंह ने बताया कि किसान खेतों में पड़ी फसलों को जल्द सुखाकर उठान करें। मौसम विज्ञानी डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि हवा के करवट लेने से बारिश की संभावना बन रही है। अब तक जिले में छह एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम का बदला रुख आगे भी देखने को मिल सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी