अराजक तत्वों ने बांध लगा रोका पानी, फसल हो रही बर्बाद

संवादसूत्र रुरुगंज खेतों में धान की रोपाई का कार्य शुरू हो चुका है। पूरे क्षेत्र में धान क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 06:54 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:54 PM (IST)
अराजक तत्वों ने बांध लगा रोका पानी, फसल हो रही बर्बाद
अराजक तत्वों ने बांध लगा रोका पानी, फसल हो रही बर्बाद

संवादसूत्र, रुरुगंज : खेतों में धान की रोपाई का कार्य शुरू हो चुका है। पूरे क्षेत्र में धान की खेती अत्यधिक मात्रा में की जाती है। जिसके लिए पानी की भी अत्यधिक आवश्यकता है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा दबंगई के बल पर बासक रजबहा में बांध लगा दिया गया है। पानी न आने से एक सैकड़ा से अधिक गावों के किसान परेशान हैं और उनकी फसलें सूखने की कगार पर हैं। रविवार दोपहर क्षेत्र के ग्राम बहबा में आधा सैकड़ा से अधिक किसानों ने पानी छोड़े जाने की मांग की है।

करहल से शुरू होकर बहबा होते हुए हरचंदपुर तक जाने वाला बासक रजबहा (बंबा) में पानी रोके जाने से किसानों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के अधिकतर किसानों की फसल रजबहा के पानी पर ही निर्भर है। क्षेत्र में धान की फसल में सिचाई के लिए एक सैकड़ा से अधिक गांवों के किसान रजवाहा के पानी पर ही निर्भर हैं। धान की फसल के लिए अब पानी की जरूरत है, लेकिन क्षेत्र में बंबा व रजबहा में पानी न आने से किसान अपनी फसल की सिचाई न कर पा रहे हैं। कुछ गांव के लोगों ने दबंगई के बल पर ग्राम यादवान नगरीय, पुनावर व खसुआ में बासक रजबहा में बांध लगा लिया है, जिस कारण पानी आगे नहीं आ रहा है। पानी आगे न आने से वैबाहा, नगला लालजू, नगला जादौन, चंहैया, पथरिया, रठा, नंदपुर, रामपुर खास, मनिकोठी, इकघरा, रुरुखुर्द, बरकापुरवा, मुग्गपुर, सोहनी, देवराव, कछपुरा आदि गांव के किसान पानी रोके जाने से परेशान हैं। किसान विशेष कुमार, आशु यादव, सहदेव सिंह प्रधान, राममुरारी, बीरू मास्टर आदि ने प्रशासनिक अमले पर नाराजगी जाहिर की है। किसानों ने जिलाधिकारी अभिषेक सिंह से रजबहा में लगे बांध को हटवाने हुए फसलों को सूखने से बचाए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी