बढ़ती लूटपाट की घटनाओं के बावजूद सीसीटीवी बंद

जासं औरैया शहर के मुख्य चौराहों व मार्गों पर लगे सीसीटीवी में ज्यादातर बंद हैं। सुरक्षा क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:29 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:29 PM (IST)
बढ़ती लूटपाट की घटनाओं के बावजूद सीसीटीवी बंद
बढ़ती लूटपाट की घटनाओं के बावजूद सीसीटीवी बंद

जासं, औरैया: शहर के मुख्य चौराहों व मार्गों पर लगे सीसीटीवी में ज्यादातर बंद हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अपनाई गई व्यवस्था देखरेख के अभाव से प्रभावित हो रही। जबकि जिले में बीते कुछ दिनों से लूटपाट,चेन स्नेचिग और टप्पेबाजी की घटना बढ़ रही। बावजूद सतर्कता बरतने की जगह लापरवाह रवैया अपनाया जा रहा।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ शहरवासियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी पर जोर देने का कार्य सिर्फ कागजी है। यातायात व पुलिस विभाग द्वारा लगाए गए कैमरे में कुछ तो चालू हैं तो कई बंद हैं। करीब 25 दिन पहले यमुना रोड किनारे एक व्यापारी के घर लूटपाट की घटना हुई थी। वहीं बीते सप्ताह शहर के तहसील रोड व जिला अस्पताल के पास बाइक सवारों ने महिलाओं को अपना शिकार बनाते हुए चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना का खुलासा करने के लिए सीसीटीवी को आधार बनाया गया। यहां पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच शुरू कराई तो देवकली चौराहा के पास बने यातायात बूथ पर लग सीसीटीवी बंद मिले। जिसे बाद में दुरुस्त कराया गया। इस कमी को दूर करने के बाद अन्य जगहों पर खराब पड़े कैमरे पर नजर नहीं डाली गई । सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख चौराहों में खानपुर, सुभाष चौक, गेंदालाल दीक्षित चौराहा के अलावा जिला अस्पताल के पास लगे आधा दर्जन से ज्यादा कैमरे में तीन से चार बंद हैं। सुभाष चौक पर कानपुर छोर की ओर लगा कैमरा करीब एक महीने से शोपीस बना हुआ है। यातायात प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि जहां कहीं तकनीकी दिक्कतों से सीसीटीवी बंद पडे़ हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी